फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यामाहा लाने जा रही तीन पहियों की बाइक, दिखने में होगी कुछ ऐसी

Tue, 24 Oct 2017 11:29 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 24 Oct 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
Yamaha to unveil Three wheels Motorcycle at Tokyo Motor Show
Yamaha two front wheels Motorcycle
जापानी ऑटोमोबाइल दिग्‍गज कंपनी यामाहा ने अपने नए प्रोडक्ट का एक टीजर वीडियो जारी किया है। प्रोडक्ट को 25 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। बता दें कि इसी तारीख से टोक्यो मोटर शो की भी शुरुआत होगी। माना जा रहा है कि यामाहा अपने नए प्रोडक्ट को इसी मोटर शो में पेश करने जा रहा है। 
Yamaha to unveil Three wheels Motorcycle at Tokyo Motor Show
Yamaha two front wheels Motorcycle
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामाहा दो फ्रंट व्हील वाली बाइक लाने जा रही है। फिलहाल इस तिपहिया बाइक को Yamaha LMW MWT-9 कॉन्सेप्ट नाम दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में यामाहा ने Niken नाम के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है। माना जा रहा है यही इस बाइक का नाम होगा। जापान में Ni का मतलब 'दो' नंबर होता है। 
Yamaha to unveil Three wheels Motorcycle at Tokyo Motor Show
Yamaha two front wheels Motorcycle
सबसे पहले 2015 टोक्यो मोटर शो में इसकी झलक पेश की गई थी। हालांकि इस बार एक प्रोडक्शन मॉडल के रूप में इसका पर्दापण किया जाएगा। बाइक के आगे की तरफ दो व्हील दिए होंगे। बाइक में तीन सिलिंडर इंजन दिया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamaha to unveil Three wheels Motorcycle at Tokyo Motor Show
Yamaha two front wheels Motorcycle
इसी तरह का इंजन यामाहा की MT-09 बाइक में दिया गया था। इसमें MT-09 वाला ही 847 सीसी इंजन दिया होगा, जो 113.5 बीएचपी की पावर और 87.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। 
विज्ञापन
Yamaha to unveil Three wheels Motorcycle at Tokyo Motor Show
Yamaha two front wheels Motorcycle
बता दें कि यामाहा अकेली कंपनी नहीं है जो तिपहिया बाइक पर काम कर रही है। जापान की ही वाहन निर्माता Honda भी तीन पहियों वाली बाइक बना रही है, जिसमें डुअल क्लच ट्रांसमिशन होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed