एक्सपेंसिव शब्द का इस्तेमाल एक्सक्लूसिव के एक पर्याय के रूप में किया जा सकता है और यह कायदा ऑटोमोबाइल के लिए भी लागू होता है। आजकल, लोग भीड़ से एक अलग पहचान बनाने के लिए अपने वाहन पर काफी ज्यादा खर्च करते हैं। 30 लाख रुपये की कीमत वाली कार को लोग भले ही कोई खास तवज्जो ना दें लेकिन अगर बात 30 लाख रुपये की बाइक हो तो लोगों का ध्यान निश्चित रूप से आप पर होगा। हम यहां भारत में मौजूद 5 सबसे महंगी मोटरसाइकिलों की बात कर रहे हैं जो 30 लाख रुपये से भी ज्यादा की कीमत रखती है।
देश में मिलने वाली पांच सबसे महंगी बाइक्स, कीमत जानिए
5 इंडियन रोडमास्टर: भारत को 2015 में कई महंगी बाइक मिली हैं और उनमें सबसे ज्यादा कीमत में से एक 34.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत वाली इंडियन रोडमास्टर है। 400 किलो वाली यह क्रूजर भीड़ से अलग है। इसमें की-लेस (बिना चाबी) एंट्री की सुविधा भी दी गई है। बाइक राइडर बिना चाबी के इसे स्टार्ट कर सकता है, हालांकि इसके लिए उसकी जेब में बाइक की चाबी का रखा होना जरूरी है। यह बाइक 1811 सीसी, एयर कूल्ड वी-ट्विन इंजन के साथ 161.6 एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। यह 6 गियरबॉक्स के साथ काम करती है।
देश में मिलने वाली पांच सबसे महंगी बाइक्स, कीमत जानिए
4 बीएमडब्ल्यू के 1600 जीटीएल: यह भारत में उपलब्ध सबसे एडवांस स्पोर्ट्स-टूरर बाइक है। जिसकी कीमत 36.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह 1,649सीसी, इन-लाइन 6 सिलेंडर इंजन के साथ 7,750rpm पर 160PS पावर और 5,250 आरपीएम पर 175Nm टॉर्क प्रदान करती है। बाइक में डिजिटल इंजन मैनेजमेंट (बीएमएस-एक्स) प्रोग्राम के अलावा एडजस्टेबल सेस्पेंशन सेट अप, हाई परफार्मेंस ब्रेक्रिंग एबीएस जैसी सुविधाओं के साथ है।
देश में मिलने वाली पांच सबसे महंगी बाइक्स, कीमत जानिए
3 डुकाटी पैनीगैल आर: रेसट्रेक के लिए जन्मी, डुकाटी पैनीगैल की कीमत 49.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बाइक का वजन 162 किग्रा है अपने सेगमेंट में यह सबसे हल्की मोटर साइकिल है। अति उन्नत सुपरक्वाड्रो 1198सीसी, एल ट्विन इंजन के साथ 205PS पावर जनरेट करती है। यह अलग राइडिंग मोड, पावर मोड, डीटीसी (डुकाटी ट्रेक्शन कंट्रोल), एबीएस, डीक्यूएस (डुकाटी क्विक शिफ्ट) अप/डाउन, ईबीसी (इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल) जैसी खूबियों के साथ है।
देश में मिलने वाली पांच सबसे महंगी बाइक्स, कीमत जानिए
2. हार्ले डेविडसन सीवीओ लिमिटेड: सीवीओ लिमिटेड हार्ले डेविडसन की सबसे लोकप्रिय बाइक में से एक है। सीवीओ लिमिटेड कस्टम बाइक है। इसकी कीमत 49.23 लाख रुपए है। बाइक कूल्ड ट्विन कैम 110 इंजन जो 1,801cc वी-ट्विन है के साथ 3,750 rpm पर 156Nm टॉर्क जनरेट करती है।