वाहन चाहे कोई भी हो हम बड़े चाव से खरीदते हैं। कुछ दिनों तक बच्चों की तरह उसकी देखभाल भी करते हैं लेकिन धीरे-धीरे वाहन के पुराना होने पर हमारी देखभाल भी कम हो जाती है जो आपकी बाइक या कार के लिए अच्छा संकेत नहीं है। दरअसल, जितना आप वाहन की अच्छी देखभाल करेंगे उतना ही वो आपका लंबा साथ देगा। तो आइए, आज आपको बताते हैं कैसे करें अपनी पसंदीदा बाइक की देखभाल
चलाते हैं बाइक तो ध्यान रखें ये 7 बात, वरना पड़ेगा पछताना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजन
किसी भी वाहन की बैकबोन उसका इंजन होता है। अगर इंजन दुरुस्त है तो बाइक भी फर्राटे से दौड़ती है। तो सबसे पहले आप अपने इंजन को समय पर सर्विस कराना ना भूलें। सर्विसिंग के वक्त कार्बियुरेटर और वॉल्व की सफाई ज़रूर कराएं। बाइक के स्पार्क प्लग का भी ध्यान रखें। 4-स्ट्रोक बाइक अगर आपके पास है तो हर 1500 किलोमीटर के बाद स्पार्क प्लग को बदल दें।
इंजन ऑयल
बेहतर इंजन परफॉर्मेंस के लिए अच्छे इंजन ऑयल का इस्तेमाल करना बहुत ही ज़रूरी है। इंजन आॅयल के साथ ही यह भी ध्यान रहे कि इंजन ऑयल किस समय बदला जाएगा। इंजन ऑयल के लेवल को चेक करें और इंजन ऑयल कहीं से लीक ना कर रहा हो इस बात का भी ध्यान रखें। इंजन ऑयल का सीधा असर बाइक की परफॉरमेंस पर पड़ता है।
क्लच
बाइक को चलाने में क्लच सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हिस्सा है। इसलिए क्लच का एडजस्टमेंट भी सही होना बेहद जरूरी है। क्लच को बहुत ज्यादा कस कर न रखें। क्लच में फ्री प्ले रखें ताकि बाइक चलाते वक्त क्लच दबा न रहे। इससे क्लच पर ज़ोर पड़ता है जिसका असर माइलेज पर भी पड़ सकता है।
एयर फिल्टर
बाइक के एयर फिल्टर को समय पर साफ करें और तय वक्त पर एयर फिल्टर को ज़रूर बदलवाएं।