{"_id":"587f72fb4f1c1bda30eff74c","slug":"safety-tips-for-pillion-rider","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर बाइक पर पीछे बैठती हैं तो हो जाएं सावधान ","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
अगर बाइक पर पीछे बैठती हैं तो हो जाएं सावधान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Jan 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
पीछे की सीट सवार के लिए सुरक्षा के नुस्खे
अक्सर मोटरसाइकिलों या स्कूटरों पर आपने बेधड़क महिलाओं को राइडर के पीछे वाली सीट पर बैठकर सवारी करते हुए देखा होगा। सबसे ज्यादा खतरे में वो महिलाएं रहती हैं जो पीछे बैठकर सवारी तो करती हैं लेकिन खतरों से एकदम अनजान रहती हैं। दुपट्टा व साड़ी का उड़ना, हेलमेट न लगाना, राइडर के अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन से उछलकर गिर जाना, साइलेंशर पर पैर रखकर बैठना जिसके वजह से आग लगना जैसी घटनाएं अब बेहद आम हो गई हैं। अगर आप चाहते हैं कि आप एक सुरक्षित पिलियन राइडर बनें तो इसे जरूर पढ़ें।
पीछे की सीट सवार के लिए सुरक्षा के नुस्खे
अक्सर पिलियन राइडर बाइक या स्कूटर पर बैठने के बाद अपना पैर टिकाने के लिए फुट पेग बैठने के बाद निकालते हैं। ऐसा करते वक्त आपको चोट लग सकती है क्योंकि बाइक या स्कूटर पर बैठकर झुककर हाथ से फुट पेग को निकालना काफी मुश्किल भरा होता है इसलिए आप पिलियन राइडिंग से पहले अपने दिमाग में बिठाकर रखें कि पीछे बैठने के बाद आप पैर कहां रखेंगे। हर स्कूटर या मोटरसाइकिल में राइडर के साथ-साथ पिलियन के लिए भी फुटपेग की व्यवस्था रहती है।
पीछे की सीट सवार के लिए सुरक्षा के नुस्खे
बहुत सी घटनाओं में यह देखा गया है कि गलती से राइडर उस समय स्कूटर या बाइक को आगे बढ़ा देता है जब पिलियन राइडर पीछे बैठ रहा होता है। हो सकता है कि राइडर गलती कर बैठे इसलिए आप बैठते समय राइडर को यह निर्देश जरूर दें कि जब तक आप न बोलें वह बाइक या स्कूटर नहीं चलाएगा। बहुत से लोगों के लिए यह फनी मूमेंट बन जाता है लेकिन सच्चाई ये है कि ऐसी घटनाओं में पिलियन को कई बार गंभीर चोटें आ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीछे की सीट सवार के लिए सुरक्षा के नुस्खे
भारत में बहुत से पिलियन राइडर महिलाएं होती हैं जो साड़ियां पहनकर या फिर गले में दुपट्टा बांधकर बाइक पर बैठती हैं। बहुत सारी घटनाओं में यह देखा गया है कि एक्सीडेंट इसलिए हुआ क्योंकि पिलियन राइडर का कपड़ा बाइक या स्कूटर के पहिए या फिर बगल से गुजर रही किसी गाडी में फंस गया। इसके वजह से बहुत गंभीर घटनाएं होने का अंदेशा रहता है इसलिए आप स्कूटर या बाइक पर बैठने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका कोई कपड़ा उड़ नहीं रहा है।
विज्ञापन
पीछे की सीट सवार के लिए सुरक्षा के नुस्खे
पिलियन राइडर के लिए उस समय सबसे ज्यादा मुश्किल होती है जब उसे यह पता नहीं होता कि बाइक पर बैठकर पैर सिर्फ फुटपेग पर रखना है। ऐसे में लोग साइलेंसर पर पैर टिका लेते हैं। आपको बता दें कि राइडिंग के वक्त बाइक का साइलेंसर इतना गर्म होता है कि आप उस पर आराम से रोटी बना सकते हैं। इसलिए अगर आपने ऐसा किया है तो आपका चप्पल या जूता थोडी देर में धुएं में तब्दील हो जाएगा और उसमें आग भी पकडने की संभावना काफी रहती है। ऐसी घटनाएं सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल में होती हैं। बाइक सवार को यह भी हिदायत दी जाती है कि वह साइलेंसर के उपर कोई भी सामान न बांधे।