भारत की वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड का भारतीय मोटरसाइकिल बाजार के मिड-सेग्मेंट पर कब्जा है। भारत में यह 350 से 750 सीसी तक की बाइकों की बिक्री करती है। स्टाइल और दमदार इंजन के शौकीन लोग रॉयल एनफील्ड को काफी पसंद करते हैं।
अगर आप रॉयल एनफील्ड के बारे में रुचि रखते हैं तो आपको इसकी कीमतों के बारे में भी अंदाजा होगा है। रॉयल एनफील्ड की बाइकों की कीमत 1 लाख 13 हजार से शुरू होती है। इसका सबसे सस्ता मॉडल रॉयल एनफील्ड Bullet 350 है।
अगर आप रॉयल एनफील्ड Bullet 350 को सिर्फ इसकी कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे तो यहां हम आपको इसे EMI पर खरीदने का विकल्प बता रहे हैं। इस बाइक को आप 2000 रुपए हर महीना देकर घर ले जा सकते हैं।
4 of 5
Royal Enfield Bullet 350 EMI
दरअसल इस बाइक की कीमत 1,13,000 रुपए (दिल्ली) है। अगर आप 19 हजार रुपए की डाउन पेमेंट देते हैं तो बाकी बचे अमाउंट को किश्तों में दे सकते हैं। अगर किश्तें 60 महीने की होंगी और बैंक आपसे 10 फीसदी ब्याज लेता है तो हर महीने आपको 1,997.22 रुपए की EMI देनी होगी।
फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में 346 cc का इंजन लगा है, जिसे 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक बुलेट 350 करीब 40 Kmpl का माइलेज देती है।