Jio ने के नए प्लान समेत ये हैं इस सप्ताह टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Sun, 07 Jan 2018 09:55 AM IST
Technology News This Week From 1 To 7 January 2017
jio

    Jio ने फिर बदले कई प्लान्स, अब 149 रुपये में मिलेगा 28GB डाटा

    रिलायंस जियो ने नए साल में एक और धमाका किया है। जियो के इस नए ऑफर्स से एक बार फिर टेलीकॉम बाजार में तहलका मच सकता है। रिलायंस जियो ने इस बार अपने 4 प्लान्स की कीमत में 50 रुपये की कटौती कर दी है। इसके अलावा कंपनी कुछ प्लान्स पर 50 फीसदी ज्यादा डाटा भी दे रही है। अब तो 149 रुपये में 28 जीबी डाटा मिल रहा है।

    LG 4K UHD HU80KA Projector
    LG 4K UHD HU80KA Projector

    CES 2018 से ठीक पहले LG ने पेश किया 4K UHD प्रोजेक्टर

    LG CES 2018 से ठीक पहले 4K UHD प्रोजेक्टर पेश किया है। एलजी के इस प्रोजेक्टर का मॉडल नंबर HU80KA है। इसे लेकर कंपनी का दावा कि मार्केट में मौजूद 4के प्रोजेक्टर्स उसके नए प्रोजेक्टर से काफी बड़े हैं और उसका प्रोजक्टर साइज में छोटा है। इस प्रोजेक्टर की साइज मात्र 150 इंच है और यह इतनी हाइट से ही HDR वीडियो प्रोजेक्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इस समय बाजार में जितने भी 4के प्रोजेक्टर्स हैं वे काफी भारी और महंगे हैं।

    Micromax Bharat 5 Plus
    Micromax Bharat 5 Plus

    5000mAh की बैटरी के साथ माइक्रोमैक्स ला रहा है भारत 5 प्लस

    इस फोन में 5.2 इंच की HD डिस्प्ले, 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक का प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 5000mAh की बैटरी, 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे में बोकेह इफेक्ट है जिसकी मदद से बैकग्राउंड को धुंधला किया जा सकेगा। इसके अलावा 4G VoLTE, WiFi, ब्लूटूथ, GPS और माइक्रो USB पोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें