करीब एक सप्ताह पहले कुछ रिपोर्टों में बताया गया था कि बजाज अपनी नई फ्लैगशिप बाइक पल्सर VS400 एक महीने के भीतर लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी के अधिकारियों ने हाल ही में घोषणा की है कि कुछ समय के लिए इस बाइक का लॉन्च टाल दिया गया है। अब यह बाइक त्योहारी सीजन के बाद बाजार में एंट्री कर सकती है।
दिवाली पर लॉन्च नहीं होगी नई 400सीसी पल्सर, बजाज का बड़ा फैसला
मनीकंट्रोल से बातचीत के दौरान एस रविकुमार, प्रेसिडेंट बिजनेस डिवलपमेंट, बजाज ऑटो, ने कहा कि कंपनी त्योहारी मांग पर ध्यान दे रही है और एक बाद ही 400सीसी पल्सर को बाजार में उतारने पर फैसला किया जाएगा।
दिवाली पर लॉन्च नहीं होगी नई 400सीसी पल्सर, बजाज का बड़ा फैसला
गौरतलब है कि बजाज की सबसे चर्चित आगामी 400सीसी पल्सर का नाम बदलकर बजाज पल्सर वीएस400 किया गया था। ऑटो एक्स 2016 के दौरान प्रदर्शित होने वाला कॉन्सेप्ट मॉडल सीएस400 मोनिकर के साथ पेश किया गया था। अब बाइक को वीएस400 नाम दिया गया है।
दिवाली पर लॉन्च नहीं होगी नई 400सीसी पल्सर, बजाज का बड़ा फैसला
नाम के साथ बाइक की पावर में भी बदलाव नजर आया है। बजाज पल्सर वीएस400 बाइक 373 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्वड-कूल्ड इंजन के साथ होगी। यह इंजन केटीएम 390 ड्यूक में भी इस्तेमाल किया गया है।
दिवाली पर लॉन्च नहीं होगी नई 400सीसी पल्सर, बजाज का बड़ा फैसला
नई वीएस400 की ताकत पर नजर डालें तो यह 34.5 पीएस पावर जनरेट करती है जो केटीएम से करीब 10पीएस कम है। नई बाइक बजाज के लिए काफी अहम भूमिका अदा करने वाली है क्योंकि कंपनी वीएस400 के साथ भारत में किफायती क्रूजर बाइक की शुरुआत करने वाली है।