फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर चलाते हैं स्कूटर तो जरूर पढ़ें, सुरक्षित रहेंगे

Wed, 01 Feb 2017 11:50 AM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Feb 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
Automatic scooter riding tips, read and follow
ऑटोमेटिक स्कूटर
ऑटोमेटिक स्कूटर लोगों को इसलिए ज्यादा पसंद आते हैं क्योंकि इनको चलाना बेहद आसान है। सेल्फ लगाया एक्सीलरेट किया और मंजिल की तरफ आराम से निकल पड़े। पिछले कुछ सालों में ऑटोमेटिक स्कूटरों का बाजार बहुत तेजी के साथ बढ़ा है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑटोमेटिक स्कूटर खतरनाक भी हैं अगर इन्हें सही से हैंडल न किया जाए तो। ऐसे ही कुछ टिप्स हम आपके लिए यहां पर लेकर आए हैं। पढ़िए। 

सर्विस का रखें ध्‍यान 

Automatic scooter riding tips, read and follow
ऑटोमेटिक स्कूटर
एक स्‍कूटर की सर्विस मोटरसाइकिल की ही तरह लगभग 2500 किलोमीटर चलाने के बाद हो जानी चाहिए। अगर किसी कारणवश सर्विस में देरी हो रही है तो स्‍कूटर का इंजिन ऑयल चेंज करवा लें। इसके साथ ही स्‍कूटर की बैट्री को नियमित तौर पर जरूर चेक करवाते रहें। ऑटोमेटिक स्कूटर में बहुत कम लोग किक का प्रयोग करते हैं इस वजह से बैट्री की लाइफ सेल्‍फ अधिक प्रयोग होने के कारण बहुत कम हो जाती है। इसलिए जरा सी भी दिक्‍कत होने पर बैट्री की जांच करवा लें। वैसे तो आजकल स्‍कूटरों में अधिकतर बैट्रियां मेनटेनेंस फ्री लगाई जाती हैं।

किक लगाते समय रहें सजग

Automatic scooter riding tips, read and follow
ऑटोमेटिक स्कूटर
जब स्‍कूटर में बैट्री खराब होने सेल्‍फ खराब होने की स्थिति में किक लगाना पडे तो सबसे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण हो जाता है कि किक लगाने का तरीका क्‍या होना चा‍हिए। आइए आपको बताते हैं। सबसे पहले स्‍कूटर को फुल स्‍टैंड पर पार्क कर दें। इसके बाद बिना किसी और की सहायता लिए इसमें किक लगाएं। किक लगाते वक्‍त ध्‍यान रखें कि स्‍कूटर का पिछला पहिया पूरी तरह से फ्री रहे। क्‍योंकि किक लगाते वक्‍त पिछला पहिया रोटेट करता है तभी स्‍कूटर स्‍टार्ट होता है। स्‍कूटर जहां पर खड़ा करें ध्‍यान रखें कि वह जगह समतल हो इससे आपको इसे स्‍टार्ट करने में आसानी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किक लगाते समय रेस न दें

Automatic scooter riding tips, read and follow
ऑटोमेटिक स्कूटर
एक चीज ध्‍यान रहे ऑटोमेटिक स्‍कूटरों को स्‍टार्ट करते वक्‍त रेस देने की जरूरत नहीं होती ये अपने आप ही एक या दो किक में स्‍टार्ट हो जाते हैं। स्‍कूटर स्‍टार्ट होने के बाद इसे दो चार मिनट ऐसे ही खड़ा रहने दें इससे स्‍कूटर गर्म हो जाएगा और आप आराम से अपनी यात्रा शुरू कर पाएंगे। 
विज्ञापन

बैट्री खराब होते ही बदलवाएं

Automatic scooter riding tips, read and follow
ऑटोमेटिक स्कूटर
लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप ऑटोमेटिक स्‍कूटर चला रहे हैं तो ध्‍यान रखें कि बैट्री खराब होते ही या सेल्‍फ में दिक्कत होने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए बेहतर रहेगा कि आप स्कूटर की बैट्री बदलवा लें। क्‍योंकि अगर आपको स्‍कूटर में किक लगाना पड़े तो फिर ऑटोमेटिक स्‍कूटर रखने का मकसद खत्‍म हो जाएगा। यह एक सहज कम्‍यूटिंग का साधन है इसके साथ तहजीब से पेश आएं। दूर तक जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed