युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर कंपनियां स्टाइलिश और हाई-स्पीड बाइक लेकर भारतीय बाजार में आ रही हैं। 2018 में तेज रफ्तार के शौकीनों को हर बार की तरह इस साल भी हॉट बाइक्स का इंतजार है। आप भी क्या ऐसी बाइक को घर लाना चाहते हैं, मगर यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सी बाइक खरीदें? बाइक पर आपका सफर सुहाना हो, इसे ध्यान में रखते हुए ज्यादातर बाइक निर्माता कंपनियां स्टाइलिश और हाई स्पीड बाइक्स को लेकर भारतीय बाजार में आ रही हैं। इन्हें आपकी पसंद, बजट और जरूरत के लिहाज से तैयार किया गया है। इस लिस्ट में कावासाकी निंजा H2 SX, होंडा X-Blade, ट्रायंफ बॉनविल स्पीडमास्टर, डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100, बीएमडब्लू F 750 GS, F 850 GS जैसी बाइक्स के नाम हैं तो आइए जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में।
रफ्तार के नाम होगा साल 2018, फर्राटा भरने भारत आ रही हैं ये 5 बाइक्स
डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100
टेक्नोलॉजी, पावर और शार्प हैंडलिंग में डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 आपको बेहतरीन रिस्पांस देगी। देखने में यह बाइक डुकाटी की अन्य स्पोर्ट बाइक्स से ही मिलती-जुलती है। डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 में 803 cc का इंजन दिया गया है, जो 8250 rpm पर 73 bhk पावर और 5750 rpm पर 67 nm टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में कंपनी ने कुछ खास फीचर्स दिए हैं। इसमें स्पोर्टी राइडिग पोजिशन, क्लिप ऑन हैंडलबार्स और बार-एंड मिरर फीचर्स दिए गए हैं। डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 में 17-इंच एल्युमीनियम व्हील्स के साथ पिरेली डिआबलो रोस्सो टायर्स दिए गए हैं। इसमें ब्रैंबो ब्रेकिंग सिस्टम दिया है, जिसमें प्रेशर सेंसर वाला 9.1 mp एबीसए लगा है। इस बाइक को डुअल टेलपाइप वाला अर्मिग्नोनी एगज्हॉस्ट, ब्लैक एल्युमीनियम कवर और बेहतरीन सीट फीचर्स के साथ पेश किया है।
कावासाकी निंजा H2 SX
कावासाकी ने भारत में अपनी दो बाइक्स कावासाकी निंजा H2 SX और निंजा SX SE को लॉन्च किया। ये दोनों बाइक्स स्पोर्ट्स टूअरर हैं। कंपनी भारत में पहले से कावासाकी H2 बेच रही है। कावासाकी की H2 SX की कीमत 21.8 लाख रुपये है। वहीं, कावासाकी H2 SX SE की कीमत 26.8 लाख रुपये है। Ninja H2 के मुकाबले कावासाकी की यह नई बाइक सड़क पर कहीं ज्यादा आरामदायक है। SX बाइक दो ट्रिम्स पर उपलब्ध है और ज्यादा स्पेसिफिकेशन वाली SX SE वेरिएंट में H2 और H2R वाली पावर दी गई है। बाइक में नए सिलेंडर्स, पिस्टन्स, हेड और सुपरचार्जर दिया गया है। बाइक में 998 cc फोर सिलेंडर इंजन है, जो कि 137.3 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। भारत में Ninja H2 SX की कीमत 21.8 लाख रुपये है, जबकि Ninja H2 SX SE की कीमत 26.8 लाख रुपये है।
होंडा X-Blade
होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर्स इंडिया की यह बाइक पांच कलर ऑप्शन- मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक, पर्ल इगि्नयस ब्लैक, मैट फ्रोजन सिल्वर, पर्ल स्पार्टन रेड और मैट मार्शल ग्रीन मेटैलिक में उपलब्ध होगी। भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला यामहा FZS और सुजुकी Gixxer से रहेगा। होंडा X-Blade में 162.7 cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। ऐसा ही इंजन आपको CB Hornet में भी मिलता है। X-Blade में 13.6 bhp है और इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क है और रियर में मोनोशॉक दिया गया है। इसके सिर्फ फ्रंट में डिस्क मिलेगा। होंडा X-Blade का हेडलैंप्स Hornet से काफी अलग है, क्योंकि यह एलईडी है। इसके फ्यूल टैंक को पतला रखा गया है। शार्प डिजाइन वाली इस बाइक को खासकर युवाओं को टारगेट कर तैयार किया गया है। इसकी कीमत 79,000 रुपये के करीब हो सकती है।
ट्रायंफ बॉनविल स्पीडमास्टर
सुपरबाइक निर्माता कंपनी ट्रायंफ इस महीने की अपनी बॉनविल स्पीडमास्टर को लॉन्च करने जा रही है। स्पीडमास्टर की अनुमानित कीमत 10-11 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। बॉनविल स्पीडमास्टर में 1200 cc का पैरेलल ट्विन इंजन मिलेगा, जो 76 bhp की पावर और 106 nm का टॉर्क देगा। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स लगे हैं। स्पीडमास्टर को बोनविल बॉबर के तर्ज पर बनाया गया है। क्रूज लुक देने के लिए इसमें स्वेप्ट बैक हैंडलबार्स, फॉर्वर्ड-सेट फुटपेग्स और होस्ट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स दिया गया है। लुक्स के मामले में स्पीडमास्टर बेहद प्रीमियम बाइक नजर आती है, इसकी फिटिंग और फिनिश बेहतर है, इसमें प्रीमियम पेंट का इस्तेमाल किया है। ट्रायंफ बॉनविल स्पीडमास्टर का मुकाबला हार्ले डेविडसन रोडस्टर से होगा। रोडस्टर में 1202CC का एयर कूल्ड, इवोल्यूशन, फ्यूल इंजेक्शन, 2 सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन 4000 rpm व 96 nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 19 इंच के टायर लगाए गए हैं।