फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Mobility Global Expo 2025: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च हो सकती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें

Tue, 14 Jan 2025 11:49 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2025 11:49 AM IST
सार

Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) 17 जनवरी से शुरू होगा और 22 जनवरी तक चलेगा। यहां उन सभी इलेक्ट्रिक कारों की सूची दी गई है जिन्हें इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया जाएगा और वे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती हैं।
 

विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2025 Electric cars that could launch at Auto Expo
VinFast VF7 Electric SUV - फोटो : VinFast
Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) 17 जनवरी से शुरू होगा और 22 जनवरी तक चलेगा। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो भारत के तेजी से विकसित हो रहे ऑटो सेक्टर को प्रदर्शित करने जा रहा है। इस साल एक्सपो में कई वाहन निर्माता हिस्सा ले रहे हैं, इसलिए कई नई गाड़ियों की लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही है। साथ ही इस साल एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलबाला रहने की उम्मीद है। यहां उन सभी इलेक्ट्रिक कारों की सूची दी गई है जिन्हें इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया जाएगा और वे जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती हैं।

 
Bharat Mobility Global Expo 2025 Electric cars that could launch at Auto Expo
Maruti Suzuki e Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki e Vitara
Maruti Suzuki e Vitara (मारुति सुजुकी ई विटारा) इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ पहली बार भारत में पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में प्रवेश करेगी। ईवी को कॉम्पैक्ट ईवी सेगमेंट में टाटा कर्व ईवी या महिंद्रा बीई 6ई के बराबर पोजिशन किया जाएगा। यह ग्रैंड विटारा एसयूवी के साइज के बराबर है। मारुति इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 49 kWh और 61 kWh बैटरी के साथ पेश करेगी। इसके फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वेरिएंट में आने की उम्मीद है। मारुति का दावा है कि ई विटारा की रेंज एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किलोमीटर होगी।
Bharat Mobility Global Expo 2025 Electric cars that could launch at Auto Expo
MG Cyberster - फोटो : MG Motor
MG Cyberster
MG Cyberster (एमजी साइबरस्टर) भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान भारत में अपनी शुरुआत करेगा। स्लीक सिल्हूट और सिजर डोर (कैंची जैसे खुलने वाले दरवाजे) साइबरस्टर के डिजाइन आकर्षण हैं। हम पहले से ही जानते हैं कि यह 77 kWh बैटरी पैक के साथ आएगा। जिसमें एक बार चार्ज करने पर 570 किमी तक की ड्राइविंग रेंज होगी। एमजी साइबरस्टर की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटे से ज्यादा अधिक होने की उम्मीद है। कार निर्माता ने पहले कहा था कि ईवी सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। एमजी साइबरस्टर से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एक मजबूत प्रभाव डालने की उम्मीद है। और इसे नए एमजी सेलेक्ट रिटेल चैनल के जरिए ही बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2025 Electric cars that could launch at Auto Expo
MG M9 - फोटो : JSW MG Motor India
MG M9
JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) एक और इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम M9 EV है। यह एक ऑल-इलेक्ट्रिक लिमोसिन है जिसे साइबरस्टर के साथ MG सेलेक्ट डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। MG M9 (एमजी एम9) लिमोसिन कार निर्माता को किआ कार्निवल को टक्कर देते हुए लग्जरी स्पेस में ले जाएगी। अभी तक, लिमोसिन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता नहीं है। लेकिन एमजी ने पुष्टि की है कि इसमें दूसरी पंक्ति के लिए आठ मसाज मोड के साथ ओटोमन सीटें होंगी। यह मॉडल थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कई अन्य फीचर्स के साथ अधिकतम आराम का वादा करता है। इन फीचर्स को हैंडरेल पर टचस्क्रीन पैनल के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। एम9 भारत मोबिलिटी में पहली बार लॉन्च होगी। 
विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2025 Electric cars that could launch at Auto Expo
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
Hyundai Creta EV
ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक,को हाल ही पहले पेश किया गया। अब इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने पर, यह हाल ही में लॉन्च की गई महिंद्रा BE 6, टाटा कर्व ईवी और मारुति की ई विटारा जैसी कारों से मुकाबला करेगी, जो एक्सपो में अपनी शुरुआत भी करेगी। क्रेटा इलेक्ट्रिक को दो बैटरी पैक विकल्पों - 51 kWh और 42 kWh के साथ चार ट्रिम लेवल में पेश किया जाएगा। बड़े बैटरी पैक के लिए ARAI प्रमाणित रेंज 493 किमी होने का दावा किया गया है, जबकि छोटे बैटरी पैक की ARAI प्रमाणित रेंज 390 किमी होगी। फीचर्स के लिहाज से, इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L), i-पेडल टेक्नोलॉजी मिलेगी जो वन-पैडल ड्राइविंग एक्सपीरियंस, शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम, डिजिटल चाबी, डुअल 10.25 इंच डिस्प्ले, बोस प्रीमियम साउंड 8 स्पीकर सिस्टम, 268 एम्बेडेड वॉयस कमांड, 70 कनेक्टेड कार फीचर्स और अन्य के साथ-साथ लेवल 2 ADAS फीचर्स मिलेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed