{"_id":"621e1df47dd0ce02a3787182","slug":"auto-sales-february-2022-india-auto-sales-report-february-2022-auto-sales-data-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Sales Report: फरवरी में वाहनों की सेल्स रिपोर्ट, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, एमजी की बिक्री बढ़ी, टोयोटा को नुकसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Sales Report: फरवरी में वाहनों की सेल्स रिपोर्ट, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, एमजी की बिक्री बढ़ी, टोयोटा को नुकसान
Tue, 01 Mar 2022 06:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Tata Tigor
- फोटो : Tata Motors
वाहन निर्माता कंपनियों ने फरवरी के महीने में हुई बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने फरवरी में बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स का फरवरी में भी दबदबा कायम रखा है। जबकि टोयोटा किर्लोस्कर को फरवरी में बिक्री में 38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। यहां हम आपको बता रहे हैं विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियों की फरवरी के महीने में हुए सेल्स परफॉर्मेंस के बारे में।
Maruti Celerio 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी की बिक्री बढ़ी
मारुति सुजुकी ने मंगलवार को एलान किया कि उसने फरवरी में कुल 164,056 कारें बेचीं। कार निर्माता ने यह भी कहा कि उसने पिछले महीने 24,021 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता ने यह भी दावा किया कि उसने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 137,607 यूनिट्स बेचीं। मारुति सुजुकी ने यह भी कहा है कि फरवरी में उसकी कुल घरेलू पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) बिक्री 1,33,948 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,44,761 यूनिट्स थी।

Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की बिक्री 27 फीसदी बढ़ी
टाटा मोटर्स ने फरवरी में 73,875 यूनिट्स घरेलु बिक्री की, जिससे सालाना बिक्री दर में कंपनी ने 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी ने फरवरी 2021 में 58,366 यूनिट्स की बिक्री की थी। टाटा मोटर्स ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में पैसेंजर वाहनों की बिक्री 47 प्रतिशत बढ़कर 39,981 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल के इसी महीने में 27,225 यूनिट्स थी। कुल घरेलू कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री 9 प्रतिशत बढ़कर 33,894 यूनिट्स हो गई है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 31,141 यूनिट्स थी।

Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा की बिक्री के आंकड़े
महिंद्रा के ऑटो सेगमेंट ने फरवरी में 54,455 यूनिट्स की कुल बिक्री की, जो पिछले महीने के मुकाबले 16.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी का कहना है कि चिप की कमी से कारों की बिक्री भी जनवरी के मुकाबले 38.56% बढ़कर 27,663 यूनिट हो गई। ऑटोमोटिव डिवीजन के चीफ एग्जीक्यूटिव विजय नाकरा के मुताबिक एसयूवी सहित सभी सेगमेंट में मजबूत मांग देखी गई, जिसने अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की गई। हालांकि एग्रीकल्चर सेगमेंट बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। ट्रैक्टर की बिक्री पिछले महीने के मुकाबले 9.8 प्रतिशत गिरकर फरवरी में 20,437 यूनिट रही।

Toyota Innova Crysta Limited Edition
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री
टोयोटा किर्लोस्कर ने पिछले साल फरवरी 2021 में 14,075 यूनिट्स की घरेलु बिक्री की थी। वहीं इस साल फरवरी 2022 में सिर्फ 8,745 यूनिट्स की बिक्री की। जिससे कंपनी ने 38 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। टाटा मोटर्स ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 47 प्रतिशत बढ़कर 39,981 यूनिट्स हो गई। जो पिछले साल के इसी महीने में 27,225 यूनिट्स थी। घरेलू बाजार में कमर्शियल वाहनों की बिक्री 9 प्रतिशत बढ़कर 33,894 यूनिट्स हो गई है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 31,141 यूनिट्स थी।
टायोटा किर्लोस्कर की बिक्री रिपोर्ट को पिछले महीने फरवरी 2022 से तुलना की जाए तो कंपनी ने 19 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। जहां कंपनी ने जनवरी 2022 में 7,328 यूनिट्स कारों की बिक्री की है। कंपनी का कहना है कि टोयोटा किर्लोस्कर के वाहनों की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।