{"_id":"60af54faff573d67895cfbba","slug":"royal-enfield-shuts-manufacturing-plants-for-three-days-amid-second-wave-of-covid19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: रॉयल एनफील्ड ने अपने प्लांट को किया बंद, जानें वजह","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
कोविड-19: रॉयल एनफील्ड ने अपने प्लांट को किया बंद, जानें वजह
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 27 May 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
2021 Royal Enfield Interceptor 650, 2021 Royal Enfield Continental GT 650
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Eicher Motors (आयशर मोटर्स) ने तमिलनाडु में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दक्षिण भारत में Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) के तीन प्लांट को तीन दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है। चेन्नई स्थित रेट्रो बाइक निर्माता तमिलनाडु राज्य में चेन्नई और उसके आसपास स्थित सभी तीन प्लांट्स में 27 मई से 29 मई तक कामकाज बंद रखेगी।
2 of 5
Royal Enfield Bullet 350
- फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी बी गोविंदराजन द्वारा हस्ताक्षर किए हुए और मजदूरों को दिए गए एक इंटरनल नोट में कहा गया है, "हम सोमवार, 31 मई से कामकाज फिर से शुरू करेंगे।" गोविंदराजन ने नोट में कहा, "उपरोक्त दिनों के बदले बाजार की जरूरतों के मुताबिक बाद में काम किया जाएगा।"
इससे पहले कंपनी ने कोविड-19 महामारी के कारण मई में अपने प्लांट में कामकाज को बंद कर दिया था। कंपनी द्वारा की गई एक आधिकारिक घोषणा के मुताबिक इससे पहले प्लांट 13 मई से 15 मई तक बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Royal Enfield Stealth Black Classic 500
तमिलनाडु में कई अन्य वाहन निर्माता के उत्पादन प्लांट मौजूद हैं। तमिलनाडु में पिछले हफ्ते एक दिन में 30,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। जिससे यह भारत में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक है। इस समय राज्य में लॉकडाउन लागू है, लेकिन ऑटो उत्पादन स्थलों को कुछ नियमों और शर्तों के तहत लॉकडाउन से छूट दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : Amar Ujala
रॉयल एनफील्ड के अलावा, हीरो मोटोकॉर्प सहित अन्य प्रमुख दोपहिया निर्माताओं ने कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए अपने प्लाटं में काम बंद करने का फैसला किया है, जो कई मोर्चों पर चिंता का कारण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।