{"_id":"5d53874d8ebc3e6c9874a5af","slug":"renault-triber-to-launch-in-india-on-28-august-2019-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Renault की सबसे सस्ती MPV इस दिन होगी लॉन्च, बुकिंग करने से पहले जानें पूरी जानकारी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Renault की सबसे सस्ती MPV इस दिन होगी लॉन्च, बुकिंग करने से पहले जानें पूरी जानकारी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 14 Aug 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Renault Triber
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Renault ने अपनी नई Triber को 28 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसकी बुकिंग 17 अगस्त से शुरू होगी, ग्राहक 11,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं। यह एक सब-फोर-मीटर सात-सीटों वाली MPV होगी। कंपनी ने इसे सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर बनाया है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और इंजन के बारे में साथ आपको बताएंगे क्या होगी इसकी कीमत।
डिजाइन और कैबिन
2 of 6
Renault Triber Launch
- फोटो : Renault
Renault Triber के डिजाइन में क्विड की झलक नजर आती है। और यह फ्रेश दिखती है। इसका कैबिन ड्यूल-टोन कलर स्कीम में होगा। Triber में 8.0-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जोकि इंफोटेनमेंट सिस्टम में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 3.5-इंच की एलसीडी स्क्रीन डी गई है। इस कार में स्पेस काफी अच्छा है वो 7 लोगों के बैठने की इसमें सुदिहा दी गई है, इसके अलावा 3rd Row को फोल्ड करके 625 लीटर बूट स्पेस बनाया जा सकता है।
इंजन
3 of 6
Renault Triber Engine
- फोटो : carwale
Renault Triber में 999cc, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 72hp की पावर और 96Nm का टॉर्क देगा इसके अलावा यह 5 स्पीड 5 स्पीड मैन्युअल/5 स्पीड AMT में उपलब्ध होगी। माना जा रहा है कि इंज बेहद किफायती होगा और यह बेहतर माइलेज भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Renault Triber डायमेंशन
4 of 6
Renault Triber डायमेंशन
- फोटो : car wale
Renault Triber की लम्बाई 3990 mm, चौड़ाई 1739 mm, उंचाई 1643 mm, व्हीलबेस 2636 mm, ग्राउंड क्लेरेंस 182 mm और इसका कर्ब वजन 947 kg होगा। 4 मीटर से कम लम्बाई होने के बाद भी इसकें कितना स्पेस होगा यह देखना दिलचस्प होगा। वही इसका फ्यूल टैंक 40 लीटर का होगा।
विज्ञापन
सेफ्टी फीचर्स
5 of 6
2019 Renault Triber
- फोटो : facebook
सेफ्टी के लिए नई Renault Triber में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ABS, रियर पार्किंग सेंसर और हाई स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। ट्राइबर के उच्चतर वेरिएंट में एक रिवर्स कैमरा और दो और एयरबैग मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।