{"_id":"5d53de518ebc3e6cc60b4cca","slug":"pay-19000-and-take-home-tvs-jupiter-scooter-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महज 19 हजार में मिल रहा है 62 km की माइलेज देने वाला स्कूटर, आप भी ऐसे खरीद सकते हैं","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
महज 19 हजार में मिल रहा है 62 km की माइलेज देने वाला स्कूटर, आप भी ऐसे खरीद सकते हैं
भारत में स्कूटर बाजार तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। और इसकी सबसे बड़ी वजह है इसका प्रैक्टिकल मिजाज, जीहां स्कूटर चलाना बाइक से भी आसान है। शायद यही वजह है कि हर उम्र के लोगों को स्कूटर खूब भा रहे हैं जो लोग नया स्कूटर नहीं खरीद पाते वो सेकंड हैंड मार्किट की शरण में जाते हैं क्योकिं कई बार अच्छी कंडीशन में पुराने स्कूटर मिल जाते हैं। अगर आप भी एक सेकंड हैंड स्कूटर की तलाश में हैं तो आप इस रिपोर्ट को जरूर देखें।
TVS Jupiter मिल रहा है महज 19000 रुपये में
2 of 3
used TVS Jupiter scooter
- फोटो : Droom
Droom, जहां पर नई और पुरानी गाड़ियां खरीदी और बेची जाती हैं, यहां पर TVS का Jupiter मिल रहा है और भी सिर्फ 19 हजार रुपये में। लेकिन यह एक सेकंड हैंड मॉडल जो 20715 किलोमीटर चला है, साल 2015 में इसे ख़रीदा था, और इसका ओनर भी फर्स्ट है, दिल्ली में यह स्कूटर उपलब्ध है। और जैसा की हमनें आपको बताया कि इसका Selling प्राइस 19,000 है जोकि कम भी किया जा सकता है। आपको बता दें Jupiter में 110सीसी का इंज लगा है और यह अपने सेगमेंट का बेस्ट स्कूटर है। मार्किट में नए TVS Jupiter की एक्स-शो रूम कीमत 53,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक जाती है जबकि ऑनरोड कीमत ज्यादा होती है, ऐसे में अगर आपका बजट नया स्कूटर खरीदने का नहीं है तो आप एक अच्छा सेकंड हैंड स्कूटर खरीद सकते हैं, इस स्कूटर की ज्यादा जानकारी के लिए आप Droom वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।
अन्य ऑप्शन
3 of 3
TVS Jupiter
- फोटो : Google
इसके अलावा 2016 का मॉडल वाला TVS Jupiter आपको Droom पर 28,000 रुपये में मिल जायेगा। बातचीत करके कीमत कम भी किया जा सकता है।यह मॉडल 23 हजार किलोमीटर चला है, और इसका भी फर्स्ट ओनर है। वही 2017 मॉडल का TVS Jupiter आपको 35 हजार की डिमांड प्राइस में मिल जायेगा। लेकिन यह स्कूटर सिर्फ 15 हजार किलोमीटर चला है। कोई भी सेकंड हैंड वाहन खरीदते समय गाड़ी, पेपर्स और हिस्ट्री जरूर चेक कर लें।
Note: सेकंड हैंड TVS Jupiter के बारे में दी गई जानकरी Droom वेबसाइट के आधार पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।