{"_id":"5e68aa7d8ebc3ef4011e82df","slug":"new-hyundai-creta-2020-booking-new-hyundai-creta-2020-features-hyundai-creta-2020-launch-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Creta सेकंड जेनरेशन की बुकिंग 10 दिनों में 10 हजार के पार, 17 मार्च को होगी लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai Creta सेकंड जेनरेशन की बुकिंग 10 दिनों में 10 हजार के पार, 17 मार्च को होगी लॉन्च
Wed, 11 Mar 2020 02:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 11 Mar 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai Motor India Limited (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) (HMIL) भारतीय बाजार में 17 मार्च 2020 को ऑल-न्यू 2020 Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) सेकेंड जेनरेशन लॉन्च करने वाली है। दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटो निर्माता कंपनी ने भारत में इसकी प्री-बुकिंग 2 मार्च से शुरू कर दी थी। कंपनी की पॉपुलर एसयूवी सेकंड जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा की केवल 10 दिन में 10,000 बुकिंग की जा चुकी है। क्रेटा को 25000 रुपये की टोकन राशि पर चुनिंदा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है, जो रिफंडेबल है। सेकेंड जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी का सीधा मुकाबला किआ मोटर्स की Kia Seltos (किआ सेल्टोस) से होगा। दिलचस्प बता यह है कि Hyundai Motors किआ मोटर्स की पैरेंटल कंपनी है।
2020 Hyundai Creta Interior Sketch
- फोटो : Hyundai
फीचर्स
3.5 इंच का मोनो टीएफटी मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 17 इंच डायमंड कट अलॉय वील्स, ऑटो होल्ड फंक्शन वाले इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स क्रेटा के टॉप एंड SX(O) मॉडल में मिलेंगे। इसके अलावा ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS विद EBD, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमोट लॉकिंग, प्रॉजेक्टर हेडलैंप्स, पावर अजस्टेबल ORVMs, रियर एसी वेंट्स, लेन चेंज इंडिकेटर, ब्लैक रेडियेटर ग्रिल, ड्यूल-टोन बंपर, सिल्वर B-C पिलर गार्निश मिलेंगे। इसके साथ नई क्रेटा में D-कट स्टीयरिंग विद टिल्ट एडजस्टमेंट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स और हाई स्पीड अलर्ट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स भी मिलेंगे।

Hyundai Creta 2020
- फोटो : Hyundai
इंजन
Hyundai Creta 2020 (हुंडई क्रेटा 2020) पांच वेरिएंट में उपलब्ध होगी- E (ई), EX (ईएक्स), S (एस), SX (एसएक्स) और SX(O),एसएक्स (ओ)। नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ आएगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलेंगे। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलेंगे। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

Hyundai Creta Second Generation
- फोटो : Amar Ujala
ताकत
नई क्रेटा एसयूवी के विभिन्न मुख्य आकर्षणों में से एक है इसका 'सुपरस्ट्रक्चर' मोनोकॉक निर्माण। कार निर्माता कंपनी के मुताबिक, नई 2020 Hyundai Creta इतनी ताकतवर है कि यह दो बड़े अफ्रीकी हाथियों (लगभग 5,400 किलोग्राम) का वजन ले जाने में सक्षम है। इसका मतलब यह है कि सी-सेगमेंट एसयूवी बाजार में यह सबसे सुरक्षित उत्पादों में से एक है। 2020 हुंडई क्रेटा का सुपरस्ट्रक्चर 74.3 फीसदी एडवांस्ड उच्च शक्ति वाले इस्पात से बना है।

2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos
- फोटो : AmarUjala
माइलेज
6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आनेवाला पेट्रोल 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा। यह ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। जबकि 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलने वाले टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में भी यही माइलेज मिलेगा- 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर। किआ सेल्टोस के समान वेरिएंट्स में 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर मिलता है, जो नए क्रेटा को सेल्टोस की तुलना में मामूली रूप से अधिक ईंधन कुशल बनाता है। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाले डीजल क्रेटा में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा, जो किआ सेल्टोस डीजल मैनुअल के 21 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज की तुलना में थोड़ा अधिक है। बता दें कि किआ सेल्टोस ह्यूंदै कंपनी की ही गाड़ी है।