{"_id":"5d6232d58ebc3e93b532a1c9","slug":"mg-india-new-rewards-initiative-awards-customers-waiting-for-the-hector","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Hector की डिलीवरी में हुई देरी तो कंपनी ग्राहकों को देगी खास इनाम, जानें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
MG Hector की डिलीवरी में हुई देरी तो कंपनी ग्राहकों को देगी खास इनाम, जानें
एसयूवी सेगमेंट में MG Hector ने भारत कदम रखा तो ग्राहकों ने इसे खूब पसंद किया। MG Hector इंडिया की पहली इंटरनेट एसयूवी है। अब तक इस कार की 28,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। आलम यह है कि कंपनी को इसकी बुकिंग बंद करनी पड़ी ताकि वेटिंग पीरियड से बचा जा सके और समय पर ग्राहकों को हेक्टर की डिलीवरी की जा सके। जो ग्राहक इसकी डिलीवरी के इंतजार में हैं उनके लिए कंपनी ने एक खास ऑफर की शुरुआत की है।
डिलीवरी का वेट कर रहे ग्राहकों के लिया तोहफा
2 of 3
MG Hector Red Front
- फोटो : File
हेक्टर की डिलीवरी का वेट कर रहे ग्राहकों के लिए कंपनी एक रिवॉर्ड प्रोग्राम लाई है। इस नए प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को हर हफ्ते के वेटिंग पीरियड में 1,000 पॉइंट्स मिलेंगे। ग्राहक इन पॉइंट्स का इनका इस्तेमाल डिलीवरी के समय कंपनी की एक्ससरीज खरीदने या प्रीपेड मेंटनेंस पैकेज ले सकेंगे। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल इस साल डिलीवरी होने वाली गाड़ी के लिए है। आपको बता दें MG Hector यह इंडिया की पहली इंटरनेट कार है। भारत में इस कार को काफी अच्छा रिस्पॉन्स।
कीमत और फीचर्स
3 of 3
MG Hector Side Profile
MG Hector की एक्स-शो रूम 12.18 लाख रुपये से 16.88 लाख रुपये तक है। हेक्टर तीन इंजन ऑप्शन 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। माइलेज की बात करें तो हेक्टर हाइब्रिड 15.81 किमी प्रति लीटर, जबकि इसका पेट्रोल मॉडल 14.16 किमी प्रति लीटर (मैनुअल) और 13.96 किमी प्रति लीटर (DCT) है। जबकि इसके 2.0 लीटर डीजल इंजन का माइलेज 17.41 kmpl है ।इसमें 10.4-इंच का फुल एचडी इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है जोकि कमांड सेंटर के रूप में काम करता है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट ऐप्लिकेशन, इन-बिल्ट ऐप्स, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI), स्मार्ट फीचर्स, वॉयस असिस्ट और इन्फोटेनमेंट मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।