2019 भारतीय कार बाजार के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आने वाले साल में कई सेडान कारों के मॉडल तो लॉन्च होंगे ही, वहीं कई सेडान को फेसलिफ्ट भी किया जाएगा। वहीं लंबी सेडान कारें हर किसी का सपना होती हैं, अगर आप बड़ी सेडान कारों के शौकीन हैं, तो आने वाले साल में आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है। हम बता रहे हैं आपको 2019 में लॉन्च होने वाली सेडान कारों के बारे में...
अभी कर लें दीदार 2019 में आने वाली हैं आपके ‘सपनों की कार’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई एक्सेंट
तकरीबन दो साल पहले हुंडई ने अपनी इस कॉम्पैक्ट सेडान कार को अपग्रेड किया था। वहीं इसकी मुख्य प्रतिद्वंदी कार कंपनियों होंडा अमेज और स्विफ्ट डिजायर के नए मॉडल बाजार में आ चुके हैं। जिन्हें देखते हुए हुंडई भी अब अपनी एक्सेंट कार का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हुंजई अपनी इस कार में कुछ नए फीचर शामिल कर सकती है।
टाटा टिगोर ईवी
टाटा ने पहले ऐलान का था कि टाटा की यह सब कॉम्पैक्ट कार इस साल नवंबर में लॉन्च होनी थी, लेकिन टाटा ने इसकी लॉन्चिंग डेट आगे बढ़ा दी। अब यह कार 2019 में लॉन्च होगी। फिलहाल यह कार केवल केन्द्र के सरकारी विभागों में ही चलाई जा रही है। टिगोर ईवी की लो मैंटिनेंस कॉस्ट इसका यूएसपी साबित हो सकती है। दिखने में यह कार टाटा टिगोर जैसी ही होगी, केवल ग्रिल पर ईवी बैज होगा। एक बार फुल चार्जिंग पर इसकी रेंज तकरीबन 120 किलोमीटर होगी।
हुंडई इलेंट्रा
हुंडई मोटर्स ने 2016 में अपनी इस लग्जरी सेडान कार का नया अवतार लॉन्च किया था। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी 2019 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में उतार सकती है। इससे पहले हुंडई अमेरिका में इलेंट्रा का फेसलिफ्टट लॉन्च कर चुकी है, जिसमें कंपनी ने इंटीरियर को अपडेट करने के साथ फ्रंट और टेल लैंप्स में भी बदलाव किया था।
स्कोडा सुपर्ब
सुपर्ब स्कोडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। इसका करेंट वर्जन 2015 में लॉन्च किया गया था। वहीं कंपनी कुछ दिन पहले तक इसके नए फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग कर रही थी। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों के मुताबिक सुपर्ब में कछ नए बदलाव किए गए हैं। कार का फ्रंट और रिअर लुक बदला गया है, साथ ही एलईडी के साथ बाइ-जिनॉन प्रोजेक्टर यूनिट के साथ एलईडी टेल लैंप्स लगाए गए हैं।