ह्यूंदै की पहली इलेक्ट्रिक कार कोना की लॉन्चिंग अगले महीने 9 जुलाई को होनी है। लेकिन उससे पहले ही कंपनी ने इस कार को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इलेक्ट्रिक कार कोना को भारत में ही बनाया जाएगा। इसमें कई प्रीमियम फीचर होंगे। साथ ही इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर मिलेगा और यह सड़क पर चलते वक्त शोरशऱाबा नहीं करेगी।
वेबसाइट पर लिस्ट हुई Hyundai Kona इलेक्ट्रिक कार, 1 रुपये प्रति किमी होगी रनिंग कॉस्ट
फुल चार्जिंग में 470 किमी
कंपनी इसे भारत में अपने श्रीपेरुमबुदुर प्लांट में असेम्बल करेगी और शुरुआत में कोना की मात्र 1 हजार यूनिट्स बनाई जाएंगी। कंपनी लक्ष्य है कि हर महीने केवल 50 इलेक्ट्रिक कोना ही बेची जाएं। वहीं देश में कोना की टक्कर अपकमिंग निसान लीफ हैचबैक और एमजी eZs से होगी।कंपनी ने अपनी वेबसाइट की लिस्टिंग में दावा किया है कि कोना सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली इलेक्ट्रिक कार होगी। वहीं खबरों के मुताबिक यह कार एक बार की फुल चार्जिंग में 470 किमी की दूरी तय करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि ह्यूंदै अपनी इस कार की कीमत 25 से 30 लाख रुपये के बीच रख सकती है।
टॉप स्पीड 155 किमी
नई Kona EV में 39.2 kWh की बैटरी मिल सकती है जो 135bhp की पावर और 395Nm का टॉर्क देगी। फुल चार्ज होने पर यह 482 किलोमीटर की माइलेज देगी। इसकी टॉप स्पीड 155 किमी प्रति घंटा होगी। जबकि 9.7 सेकंड में यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। सिर्फ 54 मिनट में यह 80 प्रतिशत तक चार्ज होगी। ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक कार में 7.2 kW का ऑन-बोर्ड चार्जर लगा होगाऔर कार पूरे 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। वहीं 100 kW के फास्ट चार्जर के इस्तेमाल में मात्र 54 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज जाएगी।
मिलेगा Bluelink connectivity फीचर
नई Kona EV में Bluelink connectivity को शामिल किया जा सकता है। यह वही टेक्नोलॉजी है जो हाल ही में लांच हुई Venue में शामिल की गई है। कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और DRLs, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन सेनसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स को जगह मिलेगी। ह्यूंदै कोना में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं इसमें सैटेलाइट नेविगेशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ईकॉल इमरजेंसी रेस्पांस सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।
रनिंग कॉस्ट 1 से 2 रुपये प्रति किमी
खबरों के मुकाबिक कोना में 3 ड्राइविंग मोड्स इको, कंफर्ट और स्पोर्ट मोड मिलेंगे। वहीं इसमें शिफ्ट बाइ वायर सिस्टम मिलेगा, जिससे गियर बदलने में आसानी होगी। कोना में एडजसस्टेबल रिजेनरेटिव ब्रैकिंग सिस्टम मिलेगा। रिजेनरेटिव ब्रैकिंग को पैडलशिफ्टर्स से एडजस्ट किया जा सकता है। कोना की रनिंग कॉस्ट 1 से 2 रुपये प्रति किमी पड़ेगी।