भारत के सबसे पुराने और सबसे मशहूर कस्टम डिजाइन हाउसों में से एक है DC2 डिजाइन। इसने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की Mercedes V-Class (मर्सिडीज वी-क्लास) को रीडिजाइन कर इसे एक नए अवतार में पेश किया है।
2 of 5
Customised Mercedes V-Class for Hrithik Roshan
- फोटो : Social Media
डिजाइनर कार बनाने वाली इस कंपनी ने अपने काम की तस्वीरें को सोशल मी़डिया पर साझा किया। इन तस्वीरों को देखकर आप इस कार की भव्यता से नजरें नहीं हटा सकेंगे। कार के इंटीरियर को देखकर कहा जा सकता है कि इस MPV को उत्कृष्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा गया है।
3 of 5
Customised Mercedes V-Class for Hrithik Roshan
- फोटो : Social Media
Mercedes V-Class को भारत में पहली बार जनवरी 2019 में 68.40 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद मर्सिडीज ने इस साल जनवरी में V-Class को अपडेट कर V-Class Elite (एलीट) लॉन्च की। इसके बाद 2020 ऑटो एक्सपो में इस MPV के Marco Polo edition (मार्को पोलो संस्करण) को लॉन्च किया।
4 of 5
Customised Mercedes V-Class for Hrithik Roshan
- फोटो : Social Media
Mercedes V-Class की कीमत 1.10 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है, जबकि V-Class Elite की कीमत 1.38 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। डीसी डिजाइन ने Mercedes V-Class कार में बदलाव कर इसे नया कलेवर दिया है।
5 of 5
Customised Mercedes V-Class for Hrithik Roshan
- फोटो : Social Media
मपीवी को अंदर की तरफ से पूरी तरह बदल दिया गया है और यह दावा करना बहुत सही ही होगा कि यह प्रीमियम केबिन अब पहियों पर चलने वाले एक आधुनिक महल जैसा दिखता है। दूसरी पंक्ति सीटों के सामने स्थित तीसरी पंक्ति की सीटों को पीछे की ओर कर दिया गया है। इन सबमें बढ़िया क्वालिटी के नपा लेदर होलस्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। एक सिंगल स्विच पैनल से सीट पोजिशन, केबिन के अंदर की लाइट और इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे सभी कार्यों को कंट्रोल किया जाता है। फोल्डेबल टेबल हाई क्वालिटी की है जबकि केबिन का फर्श लकड़ी के ट्रिम फिनिश में तैयार किया गया है।