फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Grand Vitara: लॉन्चिंग से पहले ही 13,000 से ज्यादा बुकिंग, जानें SUV की 5 बड़ी बातें

Mon, 25 Jul 2022 12:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 12:39 PM IST
सार

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की नई ग्लोबल फ्लैगशिप एसयूवी Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) ने हाल ही डेब्यू किया है।

विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki Grand Vitara Bookings Know 5 things about maruti suzuki grand vitara suv
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : For Reference Only
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की नई ग्लोबल फ्लैगशिप एसयूवी Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) ने हाल ही डेब्यू किया है। इस मॉडल के लिए आधिकारिक बुकिंग 11 जुलाई को 11,000 रुपये की टोकन राशि पर शुरू की गई थी। उस दिन से, कार निर्माता को अपनी नई मिड-साइज एसयूवी Grand Vitara के लिए 13,000 से ज्यादा प्री-बुकिंग हासिल हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड) की मांग ज्यादा है और इसकी अब तक 7,000 से ज्यादा बुकिंग हो गई है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन सिर्फ Zeta+ और Alpha+ वैरिएंट पर उपलब्ध होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं इस एसयूवी की खास बातें।

 
2022 Maruti Suzuki Grand Vitara Bookings Know 5 things about maruti suzuki grand vitara suv
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : For Reference Only
लुक और डिजाइन
नई Grand Vitara में एक स्लीक और मस्कुलर डिजाइन देखने को मिलता है। बड़ी फ्रंट ग्रिल और स्क्वायर व्हील आर्च नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को एक मॉर्डन के साथ ही आकर्षक लुक देते हैं। फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन है। 2022 Grand Vitara में एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, 17-इंच के व्हील्स और बहुत कुछ है। पीछे की तरफ स्लीक एलईडी टेल लैंप्स हैं। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को 6 मोनोटोन रंगों और 3 डुअल-टोन रंगों में पेश करेगी। 

ग्रैंड विटारा की स्पेसिफिकेशंस
 
लंबाई 4365 mm
चौड़ाई 1795 mm
ऊंचाई 1635 mm
व्हीलबेस 2600 mm
सीट 5
ईंधन टैंक 45 लीटर
टर्निंग रेडियस 5.4 मीटर
वजन 1755 किलो
2022 Maruti Suzuki Grand Vitara Bookings Know 5 things about maruti suzuki grand vitara suv
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी Grand Vitara को दो इंजन विकल्पों में पेश करेगी। एक 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन है जो मारुति सुजुकी की अन्य कारों में देखा गया है। जबकि दूसरा एक नया 1.5-लीटर मजबूत हाइब्रिड इंजन है जिसे टोयोटा के साथ मिलकर विकसित किया गया है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 PS का पावर और 135 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 21.11 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया गया है। मजबूत हाइब्रिड इंजन 115 PS का अधिकतम पावर जेनरेट करता है और सिर्फ एक ई-सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। मारुति सुजुकी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 27.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki Grand Vitara Bookings Know 5 things about maruti suzuki grand vitara suv
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
ऑलग्रिप ऑल-व्हील-ड्राइव टेक्नोलॉजी
नई विटारा सुजुकी के ऑल-ग्रिप AWD (एडब्ल्यूडी) सिस्टम के साथ उपलब्ध होगी, जो स्लिप का पता लगने पर ऑटोमैटिक तरीके से पीछे के पहियों को टॉर्क पहुंचा देगी। साथ ही, AWD विकल्प इसे टोयोटा हाइरायडर के अलावा मिड-साइज सेगमेंट में एकमात्र अन्य एसयूवी बनाता है जिसमें AWD फीचर मिलता है। ऑल-ग्रिप सिस्टम में चार मोड हैं: ऑटो, स्नो, स्पोर्ट और लॉक। लॉक मोड हर समय आगे और पीछे के एक्सल को जोड़े रखता है। 
विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki Grand Vitara Bookings Know 5 things about maruti suzuki grand vitara suv
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
इंटीरियर और फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसे काले और भूरे रंग के डुअल-टोन थीम में तैयार किया गया है। मजबूत हाइब्रिड वेरिएंट में शैंपेन गोल्ड एक्सेंट के साथ फॉक्स ब्लैक लेदर में सीटें डिजाइन की गई हैं, जबकि स्मार्ट हाइब्रिड वैरिएंट में सिल्वर एक्सेंट मिलेगा। ग्रैंड विटारा मारुति सुजुकी का पहला वाहन है जिसे पैनोरमिक सनरूफ के साथ पेश किया गया है। यह एक हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है। अन्य फीचर्स में एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, कीलेस एंट्री, रियर एसी वेंट, इंजन को स्टार्ट/स्टॉप करने के लिए एक पुश बटन और यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed