World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, बदल सकता है भाग्य
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ऐसे में शुभ फलों की प्राप्ति के लिए मेष राशि के जातकों को हमेशा लाल रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा इस राशि वालों को लाल चंदन, गूलर आदि पौधे लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को सफेद रंग के पुष्प वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके अलावा आप जामुन, गूलर या खैर के पौधे भी लगा सकते हैं। इससे आर्थिक उन्नति होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी युवा ग्रह बुध देव हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हरे पत्ते वाले पेड़ लगाने चाहिए। तुलसी, शीशम व बांस के पौधे को लगाने से मिथुन राशि वालों को जीवन में मनचाही सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को चंद्रदेव की शुभता को पाने के लिए अपने आसपास औषधीय पौधे जैसे तुलसी, नीम, आदि के पौधे लगाने चाहिए।