जीवन में उतार-चढ़ाव आना आम बात है। सुख और दुख जीवन के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। लेकिन सुख की अपेक्षा दुख अधिक हो तो जीवन नरक के समान लगने लगता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की ग्रह दशा खराब चल रही होती है तो उसके जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आने लगती हैं। वह व्यक्ति अपने भाग्य को कोसने लगता है। लेकिन अपने भाग्य पर दोष मढ़ने के बजाय जातक को ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपाय को करना चाहिए। आइए जानते हैं किस ग्रह दशा के खराब होने से कौनसी परेशानियां आती हैं और ज्योतिष शास्त्र में उनके लिए क्या उपाय बताए गए हैं।
ग्रह दशा के खराब होने से आती हैं कई परेशानियां, जानें क्या हैं इससे बचने के उपाय
यदि चल रही हो शनिदेव की ग्रह दशा खराब
शनि महाराज न्याय के देवता हैं। ये जातकों को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की ग्रह दशा खराब चल रही हो तो फिर ये उस व्यक्ति के जीवन में मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर देते हैं। शनि के कमजोर होने से ज्यादातर क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि अगर शनि की दशा खराब चल रही हो तो मछलियों को आंटे की गोलियां खिलानी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शनि मजबूत होता है।
अगर मंगल की दशा चल रही हो खराब तो
वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, युद्ध, सेना, भूमि, रक्त, लाल रंग आदि का कारक माना जाता है। अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ न हो तो ऐसी स्थिति में जातकों के जीवन में वैवाहिक परेशानियां, लड़ाई-झगड़े, भूमि संबंधी विवाद, रक्त से जुड़ी शारीरिक परेशानियां आदि होने लगती हैं। कुंडली में मंगल की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए और मंगल की अशुभ ग्रह दशा के प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के समय सुंदर पाठ करना चाहिए।
जब बुध की दशा हो खराब
कुंडली में बुध की दशा शुभ न हो तो जातकों की बुद्धि भ्रष्ट होने लगती है और अन्य प्रकार की शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बुध की खराब दशा के प्रभाव से बचने के लिए आपको बुधवार के दिन किन्नरों को दान करना चाहिए।
जब कुंडली में बृहस्पति की स्थिति हो अशुभ
यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति देव की स्थिति शुभ न हो तो ऐसी स्थिति में आपको गुरुवार के दिन पीले चंदन का तिलक लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। गुरुवार के दिन केले की पूजा करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।