फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केवल बुरी नजर से ही नहीं, इस गलत चीज से भी बचाता है काला धागा, जानें इसके फायदे

Fri, 10 Jul 2020 03:50 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 10 Jul 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
Wearing black thread removes negative energy
काला धागा बांधने से पैर में दर्द नहीं होता है(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : amar ujala

काले धागे को लेकर लोगों की धार्मिक मान्यता है कि इसे बांधने से नजर दोष दूर होता है। कुछ लोगों का मानना है कि पैर में काला धागा बांधने से पैरों में दर्द नहीं होता है। बाबा भैरव नाथ के मंदिर से लोग काला धागा लेकर आते हैं, और उसे धारण करते हैं। काले धागे से जुड़े कई टोटके किए जाते हैं तो आइए जानते हैं कि धार्मिक मान्यता के साथ क्या है इसका ज्योतिष महत्व भी है।

Wearing black thread removes negative energy
काला धागा पहनने से बुरी नजर से बचाव होता है(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : amar ujala

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काले रंग को शनि का प्रतीक माना गया है। इसलिए काले धागे का संबंध शनि से बताया गया है। बुरी शक्तियों या नजर लगने का कारण राहु केतु को माना गया है। काला धागा राहु केतु के अशुभ प्रभावों से भी बचाता है। शनिदेव की पूजा में उपयोग किए गए अभिमंत्रित धागे को धारण करने से नजर दोष से बचाव होता है। काला धागा धारण करने के बाद शनिदेव के मंत्र का इक्कीस बार जाप करना चाहिए। 

Wearing black thread removes negative energy
काला धागे को ज्योतिष परामर्श से धारण करें(प्रतीकात्मक फोटो)

पहनने से पहले काले धागे में नौ गांठे डालें। काला धागा धारण करते समय हो सके तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें। धागे को ब्रह्म मुहूर्त या अभिजीत मुहूर्त में धारण करें। काले धागे को ज्योतिष परामर्श से दशा और गोचर के अनुसार मंत्र जप करके धारण करना चाहिेए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wearing black thread removes negative energy
काला धागे को साध किसी और रंग का धागा न बांधे(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

कलाई में धागा बांधते समय ध्यान रखें कि धागे को 2,4,6,या 8 आठ बार घुमाकर बांधे। जिस हाथ में काला धागा बांधे उसमें किसी और रंग का धागा नहीं बांधना चाहिए। 

विज्ञापन
Wearing black thread removes negative energy
काला धागा शनिवार के दिन बांधे(प्रतीकात्मक फोटो)

काले धागे को शनि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन काला धागा धारण करना शुभ रहता है। हो सके तो शनिवार के दिन ही काला धागा धारण करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed