फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit: शुक्र ग्रह 18 जून को करेंगे वृषभ राशि में गोचर, ये राशियां हो सकती है मालामाल

Mon, 13 Jun 2022 12:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Venus in Taurus Transit 2022 Know These Rich Zodiac Signs Full Details in Hindi
शुक्र ग्रह 18 जून को अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 13 जुलाई तक रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

Venus Transit 2022 : ज्योतिष शास्त्र में सभी 9 ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में अपना स्थान बदलते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर जरूर पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह सुख,सुविधा और ऐशोआराम के कारक ग्रह माने गए हैं। शुक्र ग्रह भौतिक सुखों, जीवनसाथी, प्रेम, वैवाहिक जीवन, कला, साहित्य, भोग-विलास आदि का कारक होता है। जहां कुंडली में शुक्र ग्रह की मजबूत स्थिति व्यक्ति को तमाम सुख-सुविधाएं प्रदान करती है,वहीं इस ग्रह की अशुभ स्थिति जातक को कई प्रकार के सुखों से वंचित कर देती है। शुक्र ग्रह 18 जून को अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 13 जुलाई तक रहेंगे। इस गोचर के दौरान बहुत सी ऐसी राशियां हैं जिनके जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। तो आइए जानते हैं किन  राशियों के जातक को शुक्र का यह गोचर मालामाल बनाएगा। 

Venus in Taurus Transit 2022 Know These Rich Zodiac Signs Full Details in Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
18 जून को वृषभ राशि में होने वाले शुक्र ग्रह का यह गोचर मेष राशि को बहुत लाभ देगा। मेष राशि के जातकों को करियर में सफलताएं मिलेंगी। खासतौर पर व्यापारियों को लाभ होगा। मुनाफा बढ़ेगा। व्यापार बढ़ाने के लिए निवेश कर सकते हैं। रुका हुआ धन अब प्राप्त हो जाएगा। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर काल दांपत्य और प्रेम जीवन के लिए भी बहुत शानदार रहेगा। पार्टनर से प्यार और सहयोग मिलेगा।

Venus in Taurus Transit 2022 Know These Rich Zodiac Signs Full Details in Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
शुक्र ग्रह अपनी स्व राशि वृषभ में गोचर करेंगे। वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभप्रद साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। वृषभ राशि के जातकों को एक से अधिक माध्यम से धन प्राप्त करने में सफलता होगी। आय में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। यदि आप कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो उसकी शुरुआत के लिए यह समय शुभ है। नई नौकरी मिलने की भी संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus in Taurus Transit 2022 Know These Rich Zodiac Signs Full Details in Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
18 जून को  होने वाला शुक्र का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए लाभदायी साबित होगा। इस गोचर के शुभ प्रभाव से कर्क राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिलने की संभावना है। पदोन्नति और इंक्रीमेंट होने के प्रबल योग हैं। व्यापारियों को भी आर्थिक मुनाफा होने की संभावना है। कुल मिलाकर कर्क राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा और आप बचत भी कर पाएंगे। जीवन में सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी। 

विज्ञापन
Venus in Taurus Transit 2022 Know These Rich Zodiac Signs Full Details in Hindi
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर कर्मस्थान पर लाभ दिलाएगा। नौकरीपेशा वर्ग को नई नौकरी मिल सकती है। यदि लंबे समय से ट्रांसफर की राह देख रहे थे, तो अब ये इच्छा पूरी होने का समय है। प्रमोशन हो सकता है। कुल मिलाकर भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सीनियर्स और परिवार के बुजुर्गों की मदद से लाभ होगा। साझेदारी के काम भी अच्छी तरह चलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed