फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Ketu Tips: राहु-केतु के दोष दूर करना चाहते हैं, तो इन दो चीजों को लेकर रहें सावधान, अन्यथा जीवन में आएगी परेशानी

Sun, 12 Jun 2022 12:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rahu Ketu Upay For Kitchen Know the Rahu Ketu Tips for Kitchen Utensils in Hindi
Rahu Ketu Upay For Kitchen

Rahu Ketu Upay For Kitchen: ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को छाया ग्रह माना गया है। इन्हें असुर ग्रह भी कहा जाता है। कुंडली में इनकी स्थिति बिगड़ने पर व्यक्ति को जीवन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए शनि ग्रह के बाद सबसे अधिक लोगों को राहु-केतु ग्रह से भय लगता है। शनि ग्रह की शांति के साथ-साथ राहु-केतु ग्रह का शांत होना भी सुखी जीवन के लिए अनिवार्य है। वास्तु शास्त्र के दृष्टिकोण से इन दोनों ग्रहों की बात करें तो, घर पर मौजूद सकारात्मक ऊर्जा को नकारात्मकता में परिवर्तित करने में इन्हीं दो ग्रहों की भूमिका होती है। घर की रसोई से इन दोनों ग्रहों का विशेष संबंध होता है और इसका अशुभ प्रभाव पूरे घर और परिवार के लोगों पर पड़ता है। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि रसोईघर में बर्तनों को रखने से लेकर साफ-सफाई तक में विशेष सावधानी बरती जाए। जो लोग इन चीजों का पालन नहीं करते उन्हें राहु-केतु दोष की समस्या से जूझना पड़ता है, आइए जानते हैं कैसे? 

Rahu Ketu Upay For Kitchen Know the Rahu Ketu Tips for Kitchen Utensils in Hindi
Rahu Ketu Upay For Kitchen

घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान रसोई 
रसोई घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। यह वह स्थान है जहां मां अन्नापूर्णा और देवी लक्ष्मी का वास होता है। पूरे परिवार के लिए यहीं भोजन तैयार होता है। यही कारण है कि रसोईघर का संबंध स्वास्थ्य के साथ सुख समृद्धि से भी जुड़ा होता है। यदि आप चाहते हैं कि राहु-केतु के बुरे प्रभाव आपको परेशान ना करें तो इसके लिए किचन के बर्तनों को लेकर कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय। 

Rahu Ketu Upay For Kitchen Know the Rahu Ketu Tips for Kitchen Utensils in Hindi
Rahu Ketu Upay For Kitchen

तवा और कढ़ाई को गंदा न रखें 
कई बार रोटी या सब्जी बनाने के बाद कढ़ाही और तवे को ऐसे ही रखकर छोड़ देते हैं। ऐसा करने से घर के मुखिया की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। रात के समय भूलकर भी तवे और कढ़ाही को कभी भी सिंक में रखकर नहीं छोड़ना चाहिए। अन्यथा आपको राहु के प्रकोप के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए तवा या कढ़ाही का प्रयोग करने के बाद उसे अच्छे से साफ करके सुखाकर रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Ketu Upay For Kitchen Know the Rahu Ketu Tips for Kitchen Utensils in Hindi
Rahu Ketu Upay For Kitchen

तवा और कढ़ाई भूलकर भी न रखें ऐसे
ज्यादातर लोग तवे और कढ़ाही को उल्टा करके रखते हैं, लेकिन वास्तुशास्त्र कहता है कि तवे या कढ़ाही को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही कभी भी तवे या कढ़ाही को चूल्हे के ऊपर रखकर नहीं छोड़ना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सब्जी या फिर रोटी बनाने के बाद कढ़ाही और तवे को चूल्हे से उतारकर साफ करके रख देना चाहिए। जहां पर आप खाना बनाते हैं, ये दोनों चीजें वहां पर दांयी ओर रखें।

विज्ञापन
Rahu Ketu Upay For Kitchen Know the Rahu Ketu Tips for Kitchen Utensils in Hindi
Rahu Ketu Upay For Kitchen

चाकू से न खुरचे तवा और कढ़ाही
अक्सर खाना बनाने के बाद तवे या कढ़ाई पर चिकनाई और मसाले आदि लग जाते हैं। लोग ज्यादा जमने पर चाकू या किसी अन्य नुकीली चीज से इसे छुड़ाते हैं। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए काभी भी नुकीली चीजों से तवे और कढ़ाई को नहीं खुरचन चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed