फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

vastu tips: सही दिशा में लगी खिड़की खोल सकती है किस्मत का दरवाजा, इन बातों को जानना है जरूरी

Mon, 15 Feb 2021 11:19 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 15 Feb 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
Window according to Vastu Shastra in the house
खिड़की

घर बनवाते समय हर घर में उजालादान, खिड़की अवश्य खुलवाते हैं, ताकि घर में हवा और रोशनी का प्रवाह सुचारू रूप से होता रहे। लोग कई तरह और दिशाओं में खिड़कियां खुलवाते हैं। वास्तु के अनुसार खिड़की से न केवल घर में रोशनी और उजाला आता है बल्कि घर में ऊर्जा का प्रवाह भी काफी हद तक खिड़कियों पर निर्भर करता है। यही कारण है कि वास्तु में खिड़की से संबंधित भी महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कर सकते हैं। जिससे आपके घर से परेशानियां दूर होती हैं और समृद्धि, शांति का आगमन होता है। तो चलिए जानते हैं खिड़की या उजालादान से जुड़ी खास वास्तु जानकारी....

Window according to Vastu Shastra in the house
window - फोटो : window

घर की इस दिशा में खिड़की खोलने से होती है तरक्की

पूर्व दिशा से ही सूर्य का उदय होता है, इसलिए पूर्व दिशा में अधिक खिड़कियां खुलावनी  चाहिए। इससे आपके घर में सीधे सूर्य की पहली किरण प्रवेश करती है जो घर की नकारात्मकता को नष्ट करती है। इस दिशा में खिड़कियां होने से रोशनी के साथ घर में सौभाग्य का प्रवेश भी होता है। आपकी और परिवार के सदस्यों को यश एवं तरक्की की प्राप्ति होती है। इसी तरह से उत्तर दिशा में खिड़कियां बनवाना भी सही रहता है। इस दिशा में खिड़कीयां बनवाने से घर में धन समृद्धि बनी रहती है, क्योंकि उत्तर दिशा के स्वामी कोषाध्यक्ष कुबेर हैं।

Window according to Vastu Shastra in the house
window vastu

घर के इस स्थान पर खिड़की जरूर बनवाएं

वास्तु के अनुसार घर के मुख्यद्वार के दोनों तरफ समान आकार की खिड़कियां बनावाना शुभ रहता है। इससे चुंबकीय चक्र पूरा होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह लगातार बना रहता है। इस स्थान पर बड़े आकार की खिड़कियां सही रहती हैं, लेकिन दरवाजे के पास की खिड़कियों की साफ-सफाई अच्छे से करनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि इनपर धूल बिलकुल न जमें और दरवाजों को खोलते-बंद करते समय रगड़ या किसी तरह की आवाज नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Window according to Vastu Shastra in the house
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

छत में बना हुआ उजालादान
पहले के समय में घर बहुत बड़े हुआ करते थे, इसलिए आंगन खुला ही होता था। आजकल के समय में घरों का आकार बदल गया है। लोग अपने घरों में उजाले के लिए छत में ही थोड़ा हिस्सा छोड़कर उसमें जाल लगवा देते हैं। वास्तु के अनुसार इससे घर में हवा का दबाव बना रहता है, जिससे मन-मस्तिष्क पर प्रभाव पड़ता है। यदि आपको छत में उजाला दान बनवाना है तो किसी वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही बनावाएं तो उत्तम रहेगा।





 

विज्ञापन
Window according to Vastu Shastra in the house
window - फोटो : pexel

इस दिशा में नहीं खुलवानी चाहिए खिड़की
वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में खिड़की नहीं खुलवानी चाहिए। यह यम की दिशा मानी गई है। इस दिशा में खिड़की खुलवाने से आपको परेशानियां हो सकती हैं। यदि इस दिशा में खिड़की खुलवाना आवश्यक भी हो तो जब जरूरत पड़े तभी खिड़कियों को खोले इसके अलावा खिड़की को बंद करके या फिर मोटे पर्दे लगाकर रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed