वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी घर में बनी हुई खिड़कियां उस भवन के वास्तु को प्रभावित करती हैं। इनके सही दिशा में होने से जहां सुख-समृद्धि की खिड़कियां खुल जाती हैं वहीं इनके गलत दिशा में होने से भाग्य बंद भी हो सकता है। वास्तुविज्ञान के अनुसार भवन में यदि खिड़कियों की संख्या एवं दिशा सही हो तो,यह जीवन में उजाला ला सकती हैं यदि ये गलत दिशा में हैं तो इनके कारण आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वास्तुविद अनीता जैन आज आपको बता रही हैं कि घर में खिड़कियां बनवाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
{"_id":"60a62cfb8ebc3e14c323840a","slug":"vastu-tips-for-window-in-house-how-to-find-good-energy-for-window-area","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: खिड़की खुलने से खुलेगा आपका भाग्य, बस जान लीजिए वास्तु की ये बातें","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: खिड़की खुलने से खुलेगा आपका भाग्य, बस जान लीजिए वास्तु की ये बातें
Fri, 21 May 2021 06:37 AM IST
विनोद शुक्ला
अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 21 May 2021 06:37 AM IST
विज्ञापन
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
vastu tips
- सबसे पहले तो इनकी संख्या सम होनी चाहिए-जैसे 2 ,4 ,6 ,8 ,10 इत्यादि। बिषम संख्या में खिड़कियों का होना वास्तु में शुभ नहीं माना गया है।
- वास्तु में खिड़कियों के लिए दिशा भी निर्धारित की गई है । इसके अनुसार घर की पूर्व, पश्चिम एवं उत्तर दिशा में खिड़कियों का होना लाभकारी माना गया है। उत्तर,पूर्व एवं पश्चिम दिशा में खिड़की होने से घर में धन और समृद्धि के द्वारा खुल जाते हैं।
- पूर्व दिशा सूर्यदेव की दिशा है अतः इस दिशा में खिड़कियां अधिक होनी चाहिए। इस दिशा में बनी हुई खिड़कियों से न केवल सूरज की पहली किरण प्रवेश करती है अपितु इस रौशनी के साथ घर में सौभाग्य भी प्रवेश करता है। इससे परिवार के सदस्यों को यश, तरक्की मिलती है।
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
- फोटो : vastu tips
- उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से है इस दिशा में खिड़कियां रखने से कुबेर देवता की कृपा बनी रहती है।
- दक्षिण दिशा में खिड़की होने से रोग और शोक की संभावना बढ़ जाती है क्यों कि दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी गई है अतः इस दिशा में खिड़कियां बनवाने से बचना चाहिए। नैऋत्य कोण में भी खिड़की नहीं होना चाहिए। अगर इस दिशा में खिड़कियां बनाना जरूरी हों तो इन्हें कम से कम खोलें।
- खिड़कियां दो पल्ले वाली होना चाहिए और इन्हें खोलने एवं बंद करने में आवाज नहीं होना चाहिए,ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं। पल्ले अंदर की ओर खुलना चाहिए बाहर की ओर नहीं।
- शुभ प्रभाव के लिए इनको हमेशा साफ़ और स्वच्छ रखें ।कोशिश करें कि घर के मुख्यद्वार के दोनों तरफ समान आकार की खिड़कियां हों, ऐसा करने से चुंबकीय चक्र पूरा होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह लगातार बना रहता है। हवा और रौशनी के लिए खिड़की का आकार जितना बड़ा हो उतना अच्छा माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips
अन्य वास्तु टिप्स
1 अगर प्रवेश द्वार के पास खिड़कियां टूटी-फूटी या गंदी या पुरानी होंगी,तो परिवार के सदस्यों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ।
2 नया घर बनाते समय पुरानी खिड़कियों को नहीं लगाना चाहिए ,अन्यथा परिवार के सदस्यों को धन से जुडी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है।
3 भवन निर्माण के समय खिड़कियों का आकार छोटा नहीं होना चाहिए वास्तु में यह अनुचित मानी गई हैं ।
4 शुभ एवं सकारात्मक परिणामों के लिए खिड़की के बाहर की तरफ छोटे-छोटे पौधे गमलों में लगाकर रखें ।सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के लिए सुबह के समय प्रतिदिन कुछ समय के लिए खिड़कियाँ जरूर खोल दें ।
5 यदि खिड़की के सामने कोई बिजली का खम्बा ,टावर या डिश एंटीना लगा हो तो बच्चों के करियर में बाधाएं उत्पन्न होती हैं ।ऐसी अवस्था में खिड़कियों पर मोटे परदे डालकर रहें ,ताकि नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश न कर सके ।