फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूल से भी न लगाएं घड़ी, जानें इसे लगाने के सही वास्तु नियम

Mon, 24 Apr 2023 04:30 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 24 Apr 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips for wall Clock in house clock right direction vastu tips in hindi
Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूल से भी न लगाएं घड़ी - फोटो : iStock

Vastu Tips About Clock: इंसान के जीवन में घड़ी का बहुत ज्यादा महत्व होता है। घड़ी न सिर्फ हमें समय बताती है, बल्कि हमारे अच्छे-बुरे समय में भी योगदान देती है। वास्तु शास्त्र में भी घड़ी को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। वास्तु जानकारों के अनुसार यदि घर में सही दिशा में घड़ी न लगी हो या फिर खराब पड़ी हो तो व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही तमाम कोशिशों के बावजूद काम नहीं बनते हैं और प्रत्येक काम में बाधा आती है। वहीं जब आप वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार घर की दीवार पर सही दिशा में घड़ी लगाते हैं तो आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और अटके कार्य भी पूरे होने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं घड़ी से जुड़े सही वास्तु नियम... 

Vastu Tips for wall Clock in house clock right direction vastu tips in hindi
Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूल से भी न लगाएं घड़ी - फोटो : iStock

घर में भूलकर भी न रखें ऐसी घड़ी
वास्तु के अनुसार घर में कभी भी खराब या बंद घड़ी न रखें। साथ ही ऐसी घड़ी भी दीवार पर न लगाएं, जिसका शीशा टूटा हुआ हो। टूटी या बंद घड़ी को घर में रखने से परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक असर पड़ता है। कहा जाता है कि रुकी र्हु घड़ी की तरह परिवार के सदस्यों की प्रगति भी रुक जाती है, इसलिए यदि घड़ी की बैटरी खत्म हो गई हो तो उसे तुरंत बदल दें।

Vastu Tips for wall Clock in house clock right direction vastu tips in hindi
Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूल से भी न लगाएं घड़ी - फोटो : iStock

किस दिशा में लगाएं घड़ी?
अक्सर लोग घड़ी को अपनी सुविधा के अनुसार घर की किसी भी दीवार में टांग देते हैं, जबकि ऐसा करना सही नहीं होता है। कुछ खास स्थान और दिशा हैं, जहां घड़ी लगाने से शुभ परिणाम मिलते हैं। वास्तु जानकारों की मानें तो उत्तर और पूर्व दिशा को वृद्धि की दिशा माना गया है। ऐसे में घर की इन्हीं दिशाओं की दीवार पर घड़ी लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips for wall Clock in house clock right direction vastu tips in hindi
Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूल से भी न लगाएं घड़ी - फोटो : Pixabay

इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं घड़ी
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा की दीवार पर घड़ी को नहीं लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर से नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में यदि आप इस दिशा में कोई घड़ी लगाते हैं तो समय देखने के लिए बार-बार आपका ध्यान दक्षिण दिशा की ओर जाएगा, जो कि शुभ नहीं माना जाता है।

विज्ञापन
Vastu Tips for wall Clock in house clock right direction vastu tips in hindi
Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूल से भी न लगाएं घड़ी - फोटो : Pixabay

कैसी हो घड़ी की आवाज?
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ घड़ियों की आवाज कर्कश होती है, जो तनाव देने वाली होती है। आपके घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा कायम रहे इसके लिए हमेशा मधुर ध्वनि वाली घड़ी ही लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed