{"_id":"5f7709536c81f149c607af5c","slug":"vastu-tips-for-money-in-hindi-plants-should-not-be-kept-in-this-direction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में पौधे रखने से होती है धन हानि, बढ़ती हैं आर्थिक दिक्कतें","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में पौधे रखने से होती है धन हानि, बढ़ती हैं आर्थिक दिक्कतें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 02 Oct 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
plants vastu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वास्तु शास्त्र में दिशा का अलग महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर के निर्माण से लेकर घर में की गई सजावट तक के लिए वास्तु नियम बताए गए हैं। हर दिशा की एक अलग ऊर्जा होती है। इसलिए दिशाओं को ध्यान में रखकर ही घर में वस्तुए रखनी चाहिए। कुछ लोग अपने घर में एक छोटा सा गार्डन बनाते हैं तो कुछ लोग घर में गमलों में ही पौधे लगा देते हैं। वास्तु में पौधे लगाने की भी सही दिशा और स्थान बताया गया है। वास्तु में ऐसी दिशाओं के बारें में बताया गया है जहां पर पौधे रखने से आपको धन हानि हो सकती है। जानते हैं कि वास्तु के अनुसार किस दिशा में पौधे नहीं रखने चाहिए।
2 of 4
plants vastu
वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे रखने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए इस दिशा में पौधे नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार यह दिशा पौधे रखने के लिए उपयुक्त नहीं मानी गई है। इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य भी है। पौधों को बढ़ने के लिए सूर्य की रोशनी की आवश्यकता होती है। लेकिन दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे रखने से उन्हें सही से सूर्य का प्रकाश नहीं मिल पाता है जिसके कारण पौधे सही प्रकार से नहीं बढ़ते हैं। जानते हैं इस दिशा के बारे में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
3 of 4
plants vastu
घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा को खाली नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में आप घर का भारी सामान रख सकते हैं। इससे राहु ग्रह सही रहता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में आप घर का स्टोर रुम बनवा सकते हैं। इस दिशा में खिड़की दरवाजे नहीं बनवाने चाहिए। अगर इस दिशा में आपके घर की कोई खिड़की खुली है तो बिना आवश्यकता के उसे न खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
plants vastu
वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। खासकर पति-पत्नी के कमरे में सजावट के लिए कांटेदार पौधे या फिर नुकीले शोपीस नहीं रखने चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में दरार आती है। अगर आप घर में कोई ऐसा पौधा लगा रहे हैं जिसमें फूल लगते हैं लेकिन उस पौधे में कांटे भी हैं जैसे गुलाब आदि के पौधे तो आप इन पौधों को घर की छत पर रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।