फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Shastra Of Purse: पर्स में भूलकर ना रखें ये 5 चीजें, बढ़ जाएंगे खर्च और होगा पैसों का नुकसान

Wed, 29 Jan 2025 06:19 PM IST
दीक्षा पाठक ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 29 Jan 2025 06:19 PM IST
सार

Vastu Tips Of Purse: इस खबर में हम आपको पर्स में रखने वाली उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके कारण आपकी आमदनी प्रभावित हो सकती है और आपको इन चीजों को पर्स में रखने से बचना है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Vastu Shastra Of Purse Know the Things which You Can not keep in your Wallet other Details Inside disprj
पर्स - फोटो : freepik
loader

Vastu Tips Of Wallet: ऊर्जा वास्तु शास्त्र के ज्ञान का मूल स्त्राेेत है। वास्तु विज्ञान ऊर्जा के अनुसार ही कार्य करता है। वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को वस्तु विशेष के अनुसार संतुलित करते हैं और उससे जुड़े उपाय बताते हैं। वस्तु का संयोजन और उनका हमारे आसपास होना कई तरह की ऊर्जा पैदा करता है। दरअसल, हमारे आस-पास विशेष रूप से घर और ऑफिस में  कई चीजें हैं, जिनसे सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह लगातार होता रहता है और इनमें से कई चीजें ऐसी होती हैं जिनका अधिक या कम मात्रा में होना दिशाओं में ऊर्जा के प्रवाह के संतुलन को बिगाड़ता है। चूंकि वास्तु विज्ञान ग्रहों की ऊर्जा से संचालित होता है लिहाजा वस्तुओं के अनुसार ही ग्रहों की ऊर्जा संतुलित होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार हम जो भी सामान खरीदते हैं और उन्हें अपने घर में सजाते हैं या अपने पास रखते हैं वहां वस्तु के अनुसार ग्रहों की ऊर्जा प्रवाहित होती है। खासबात यह है कि बड़ी चीजों पर ज्यादा ध्यान देने से अक्सर छोटी चीजें छूट जाती हैं और हमारी आर्थिक समस्या का कारण बन सकती हैं। बात यदि हमारे पैसे रखने के साधन अथवा पर्स या बैग की ही करें तो वहां कई चीजों का बेवजह होना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। हम आपको पर्स में रखने वाली उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके कारण आपकी आमदनी प्रभावित हो सकती है और आपको इन चीजों को पर्स में रखने से बचना है। आइए जानते हैं।

Vastu Shastra Of Purse Know the Things which You Can not keep in your Wallet other Details Inside disprj
पर्स - फोटो : freepik

पर्स में नहीं रखने चाहिए गले या फटे हुए नोट
रोजमर्रा की जिंदगी में सामान खरीदते हुए हमें कुछ ऐसे नोट मिल जाते हैं, जिसकी स्थिति ठीक नहीं होती है। वो या तो फटे हुए होते हैं या गले हुए। यही नहीं, मार्केट में इन नोटों को चलाना भी अपने आप में एक मुसीबत ही होता है। ऐसे में कई वर्षों तक यह नोट हमारे पर्स में ही रह जाते हैं। ऐसे नोटों को पर्स में रखने से बचना चाहिए क्योंकि यह जीवन में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। इसके साथ धनहानि की संभावना भी बढ़ जाती है।

Vastu Shastra Of Purse Know the Things which You Can not keep in your Wallet other Details Inside disprj
पर्स - फोटो : freepik
पुराने बिल और रसीद न रखें
आमतौर पर लोगों की यह आदत होती है कि वह पुराने बिल और रसीदों को अपने पर्स में काफी समय तक रखते हैं। इससे जीवन में अनावश्यक खर्च बढ़ता है और यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इसलिए समय-समय पर इन चीजों को अपने पर्स से बाहर निकालते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Shastra Of Purse Know the Things which You Can not keep in your Wallet other Details Inside disprj
पर्स - फोटो : freepik

पूर्वजों की तस्वीर न रखें
लोग अपने पर्स में अक्सर अपने उन करीबियों की तस्वीरें रखते हैं, जिनका निधन हो गया है। यादों को संजोना गलत नहीं है, लेकिन उनकी तस्वीरों को घर पर रखना ही सही माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा करने से आपको धन हानि हो सकती है।

Jyotish Mahakumbh 2025: लाल किताब विशेषज्ञ से जानिए ग्रहों की दशा से भी परे सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या है?

विज्ञापन
Vastu Shastra Of Purse Know the Things which You Can not keep in your Wallet other Details Inside disprj
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock

न रखें भगवान की फोटो
यदि आपका पर्स चमड़े का है तो इसके उपयोग से आपको पूरी तरह बचना चाहिए। वैसे तो चमड़े का इस्तेमाल आपको आम जिंदगी में भी नहीं करना चाहिए, लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक चमड़े से बने पर्स में देवी-देवताओं की तस्वीर रखने से धन हानि होने लगती है। ऐसे में आपकी आमदनी भी कम हो जाती है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed