फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तरक्की के लिए घर के पर्दे का भी महत्व, क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Thu, 22 Aug 2019 09:10 AM IST
कशिश मिश्रा अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: कशिश मिश्रा Updated Thu, 22 Aug 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
put curtains of this color in the house there will be barkat in the home
वास्तु टिप्स

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप दिशाओं के अनुरूप परदों के रंग और डिजाइन का चयन करें,तो न केवल आपका घर खूबसूरत लगेगा,बल्कि सुकून के साथ कमरों में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहेगी।

कैसे बदलेगी आपकी किस्मत? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

put curtains of this color in the house there will be barkat in the home
वास्तु टिप्स

पूरब से आएगी समृद्धि
यदि आपका घर पूर्वमुखी है और आप इस दिशा की खिड़कियों और दरवाजों पर परदे लगाने का मन बना रहे हैं तो घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के विकास एवं मान-सम्मान में वृद्धि के लिए अंडाकार डिजाइन या फूलों के पैटर्न,स्ट्रिप्स या इससे मिलते-जुलते पैटर्न के परदे लगाना शुभ होगा। पूर्व दिशा में अंडाकार डिजाइन जीवन में तरक्की के नए-नए मार्गों को प्रशस्त करता है। सात्विक और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाले रंग,जैसे-केसरिया,पीला,हरा,गुलाबी,हल्का नारंगी का इस्तेमाल समृद्धि को बढ़ाता है।

कैसे बदलेगी आपकी किस्मत? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

put curtains of this color in the house there will be barkat in the home
वास्तु टिप्स

उत्तर से होगी धन प्राप्ति
उत्तर दिशा की तरफ बने कमरों में लहरदार या जल के गुण से मिलते-जुलते डिजाइन के परदे लगाकर आप अपने जीवन में स्पष्टता और उन्नति के नए अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं। जल की दिशा उत्तर में हल्के पीले,हरे,आसमानी और नीले रंगों के परदे लगाना बहुत शुभ माना गया है। इस दिशा में इन रंगों का प्रयोग करने से आपको धन आगमन के नए-नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। पूर्व,पूर्वोत्तर और उत्तर दिशा में वजन में हल्के परदे लगाना अच्छा विकल्प है।

कैसे बदलेगी आपकी किस्मत? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
put curtains of this color in the house there will be barkat in the home
वास्तु टिप्स

दक्षिण में है यश
अग्नि तत्व की दक्षिण-पूर्व दिशा के कमरे में त्रिकोण जिसका नुकीला भाग ऊपर हो या इससे मिलते-जुलते डिजाइन के परदे लगाए जा सकते हैं। इसी प्रकार दक्षिण दिशा के कमरों में खूबसूरत आयताकार पैटर्न के परदे लगाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस दिशा में परदों के रंगों का चयन करते समय लाल,नारंगी,गुलाबी,बैंगनी रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे बदलेगी आपकी किस्मत? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
put curtains of this color in the house there will be barkat in the home
वास्तु टिप्स

पश्चिम से मिलेगा लाभ
पश्चिम दिशा में सुनहरे एवं सफेद रंगों के इस्तेमाल के साथ गोलाकार डिजाइन के परदे लगाना अच्छा है। सफेद और सुनहरे रंगों के साथ स्लेटी,पीला,भूरा,हल्का हरा जैसे रंगों का प्रयोग भी कर सकते हैं। पंचकोण वाले सुंदर पैटर्न के परदे भी लगाए जा सकते हैं। इस दिशा में आप इस प्रकार के परदे लगाकर अपने जीवन में लाभ को आमंत्रित कर सकते हैं।

कैसे बदलेगी आपकी किस्मत? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed