फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav 2020: घर के वास्तुदोष को दूर करती हैं हनुमानजी की ये आठ तस्वीरें

Wed, 08 Apr 2020 01:24 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hanuman jayanti 2020 eight pictures of hanumanji remove the Vastu defects of the house
हनुमान जयंती 2020 : शनि एवं पितृ दोषों से मुक्ति कि लिए भी हनुमान जी की आराधना अत्यंत लाभकारी होती है

धर्मग्रंथों के अनुसार श्रीराम भक्त हनुमान अजर-अमर हैं, वो हर युग में रहते हैं। हनुमानजी की भक्ति करने से सभी संकट चमत्कारिक रूप से समाप्त होकर भक्त को शांति और सुख प्राप्त होता है। बजरंगबली थोड़ी सी पूजा से जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं। वास्तु के अनुसार जिस घर में हनुमान जी की तस्वीर या प्रतिमा होती है,वहां भूत-प्रेत,पिशाच और बुरी आत्माएं कभी नहीं टिक पाती। मंगल, शनि एवं पितृ दोषों से मुक्ति कि लिए भी हनुमान जी की आराधना अत्यंत लाभकारी होती है। घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा एवं वास्तुदोष को दूर करने के लिए आप हनुमान जी की स्तुति करने के अलावा घर में हनुमान जी की तस्वीर लगा सकते हैं।


 

Hanuman jayanti 2020 eight pictures of hanumanji remove the Vastu defects of the house
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

पंचमुखी हनुमान
राम लक्ष्मण को अहिरावण से मुक्त कराने के लिए हनुमानजी ने पंचमुखी रूप धारण किया था। उत्तर दिशा में वराह मुख, दक्षिण दिशा में नरसिंह मुख, पश्चिम में गरुड़ मुख, आकाश की तरफ हयग्रीव मुख एवं पूर्व दिशा में हनुमान मुख। वास्तुविज्ञान के अनुसार पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति जिस घर में होती है वहां उन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और धन संपत्ति में वृद्धि होती है। यदि आपको लगता है कि आपके घर पर नकारात्मक शक्तियों का असर है तो आप पंचमुखी हनुमानजी का चित्र मुख्य द्वार के ऊपर लगा सकते हैं या ऐसी जगह लगाएं जहां से यह सभी को नजर आए। ऐसा करने से घर में किसी भी तरह की बुरी शक्ति प्रवेश नहीं करेगी।

Hanuman jayanti 2020 eight pictures of hanumanji remove the Vastu defects of the house

दक्षिण दिशा में लाल रंग के केसरीनन्दन
दक्षिण दिशा में लाल रंग की बैठी हुई मुद्रा में हनुमान जी का चित्र लगाने से दक्षिण दिशा से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा एवं बुरी ताकतें दूर होती हैं,धीरे-धीरे घर में सुख-शांति आने लगती है। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके हनुमानजी का चित्र इसलिए अधिक शुभ है क्योंकि हनुमानजी ने अपना प्रभाव सर्वाधिक इसी दिशा में दिखाया है। हनुमानजी का चित्र लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली हर बुरी ताकत हनुमानजी का चित्र देखकर लौट जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman jayanti 2020 eight pictures of hanumanji remove the Vastu defects of the house
hanuman
रामजी के चरणों में बैठे हनुमान-
राम दरबार में रामजी के चरणों में बैठे हनुमानजी का चित्र बैठक कक्ष में लगाने से परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम, विश्वास, स्नेह और एकता को बढ़ाने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
Hanuman jayanti 2020 eight pictures of hanumanji remove the Vastu defects of the house
hanuman

कीर्तन करते हुए हनुमान-
परिवार के सदस्यों में धार्मिक भावना बनाए रखने कि लिए श्री राम की आराधना करते हुए या श्री राम का कीर्तन करते हुए हनुमान जी का चित्र लगाना अति शुभ होता है। इस चित्र को लगाने से परिवार के सदस्यों का आपसी विश्वास भी मजबूत होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed