फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तुटिप्स: घर के इस हिस्से में भूलकर भी न लगाएं ताले, बढ़ सकता है आपका दुर्भाग्य

Thu, 08 Feb 2018 01:45 PM IST
पूजा दास
पूजा दास Updated Thu, 08 Feb 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
according to vastu never locks this part of the house, its increase your misfortune

घर की सुरक्षा के लिए ताला और चाबी दोनों ही महत्वपूर्ण होते हैं। ताले के बिना कोई भी मकान, दुकान अथवा घर वास्तव में अपूर्ण होता है।  हम कहीं भी रहें, लेकिन अपनी मूल्यवान संपत्ति की रक्षा, महत्वपूर्ण दस्तावेज और पूरे घर की सुरक्षा के लिए ताले का उपयोग करते हैं। घर में लगे ताले से ही हमारे भीतर सुरक्षा की भावना पैदा होती है। वास्तुशास्त्र में ताले को लेकर कई नियम बताए गए हैं। वास्तुविद कहते हैं कि इन नियमों का पालन करने से घर की सुरक्षा बढ़ती है और किसी भी प्रकार की चोरी अथवा नुकसान की संभावना कम होती है।

 



 
according to vastu never locks this part of the house, its increase your misfortune

हमें घर में हमेशा दिशाओं को ध्यान में रखते हुए ताले लगाने चाहिए। पूर्व को सूर्य का स्थान माना जाता है और इस दिशा में हमेशा तांबे के ताले ही लगाने चाहिए। इससे घर की सुरक्षा बढ़ती है और चोरी का भय कम हो जाता है। जबकि, पश्चिम दिशा को शनि का स्थान माना जाता है, इस दिशा में हमेशा लोहे के भारी और मजबूत ताले लगाने चाहिए। साथ ही पश्चिम दिशा में लगाए गए ताले का रंग भी काला हो, तो चोरी का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। इस दिशा में भूल कर भी तांबे के ताले नहीं लगाने चाहिए।


 
according to vastu never locks this part of the house, its increase your misfortune

वास्तु के मुताबिक, उत्तर में पीतल के ताले लगाने से सुरक्षा बढ़ती है। यदि इस दिशा में धातु के ताले लगा रहे हैं, तो ध्यान रहे कि ताले का रंग सुनहरा हो। इस दिशा में बड़े कारखाने या शोरूम में लगने वाले तालों की संख्या यदि पांच हो, तो चोरी और नुकसान की संभावना कम होती है। दक्षिण दिशा में पांच धातु के ताले लगाने या भारी ताले लगाने से सुरक्षा बढ़ती है। यदि पांच धातु के ताले नहीं हैं, तो ताले पर लाल या चेरी रंग चढ़ा कर लगा सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
according to vastu never locks this part of the house, its increase your misfortune

यदि घर, दुकान या मकान उत्तर-पूर्व मुखी है, तो पीले रंग का ताला लगाना चाहिए। पश्चिम-पूर्व में भी लाल या चेरी रंग के ताले लगाने चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिशा में राहू का स्थान होता है और चोरी का ज्यादा खतरा भी यहीं होता है। यहां पर हमेशा भारी और भूरे रंग के ताले ही लगाने चाहिए। 


 
विज्ञापन
according to vastu never locks this part of the house, its increase your misfortune

उत्तर-पश्चिम दिशा में लगने वाले ताले चांदी के रंग के होने से सुरक्षा बढ़ती है। इसके अलावा छत पर लगने वाले ताले नीले या आसमानी रंग के हों तो बेहतर है। इसकी संख्या दो से ज्यादा होनी चाहिए। बेसमेंट में चमकीले रंग के ताले लगाएं और इसकी संख्या भी एक से ज्यादा होनी चाहिए।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed