फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips for Mandir at Home in Hindi

वास्तु टिप्स: पूजा घर बनाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान अन्यथा उठाना पड़ सकता है नुकसान

Tue, 29 Dec 2020 09:35 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 29 Dec 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips for Mandir at Home in Hindi
vastu tips - फोटो : social media

वास्तु शास्त्र में हर एक स्थान के निर्माण को लेकर सही दिशा और नियम बताएं हैं, इसलिए घर का मंदिर बनाते समय भी वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना बहुत ही आवश्यक होता है। सनातन धर्म में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके घर में मंदिर न बना हो। हर व्यक्ति अपने घर में एक छोटा सा पूजा स्थान अवश्य बनाता है, ताकि वह वहां पर अपने इष्ट का ध्यान कर सके। मंदिर एक ऐसा स्थान है, जहां पर हमारे देवी-देवता विराजते हैं। इस स्थान का विशेष ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। यदि आप इस स्थान को लेकर लापरवाही बरतते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए हमारे घर का मंदिर...

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर का सही दिशा में बना होना बहुत ही आवश्यक होता है। गलत दिशा में मंदिर का निर्माण करने या पूजा स्थान बनाने के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि मंदिर के हमेशा इस तरह से बनाना चाहिए कि पूजा करते समय हमारा मुख पूर्व दिशा की ओर रहे। घर का ईशान कोण पूजा स्थान बनाने के लिए उचित रहता है।

कई लोग अपने घर में जमीन पर ही मंदिर बना लेते हैं, लेकिन वास्तु कहता है कि मंदिर की ऊंचाई इतनी होनी चाहिए कि भगवान के चरणों और हमारे हृदय का की स्थान एक समान रहे। भगवान ही सर्वोपरि है इसलिए उनका स्थान कभी भी नीचे नहीं बनाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

  • वास्तु के अनुसार यदि आपका घर बड़ा है तो मंदिर के लिए अलग कमरा बनाना चाहिए। यदि जगह कम है तो भी घर में एक उचित स्थान पर दिशा देखकर ही पूजाघर बनाना चाहिए। 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर में कभी भी ज्यादा गहरे रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। पूजा घर में पीला, हरा या फिर हल्के गुलाबी रंग करवाना चाहिए। मंदिर में दो-तीन रंगों का प्रयोग न करें। पूरे मंदिर को एक ही रंग से रंगना सही रहता है।
  • कुछ लोग अपने पूजा घर में पूर्वजों की तस्वीर रखकर पूजा करते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह शुभ नहीं रहता है। मंदिर में कभी भी पूर्वजों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। पूर्वजों की तस्वीर अलग से स्टैंड बनावाकर लगानी चाहिए।
  • घर में भगवान का मंदिर लकड़ी बनाना सही रहता है। इसके अलावा यदि जगह हो तो संगमरमर से भी मंदिर का निर्माण किया जा सकता है। संगमरमर का बना मंदिर भी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed