फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरवरी माह में ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों पर होगा सर्वाधिक प्रभाव

Sat, 30 Jan 2021 03:31 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 30 Jan 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
Transit 2021 these three Planets Transit in February 2021 prediction in Hindi
ग्रह परिवर्तन फरवरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, ग्रहों की चाल का प्रभाव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन पर पड़ता है। यह प्रभाव ग्रहों की स्थिति के अनुसार, शुभ-अशुभ दोनों रूप में पड़ सकता है। फरवरी माह में तीन ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। इन तीनों ग्रहों का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार फरवरी माह में सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Transit 2021 these three Planets Transit in February 2021 prediction in Hindi
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर 

इस महीने 12 फरवरी को सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 14 मार्च 2021 तक इस राशि में स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का प्रधान माना जाता है। यह आत्मा, पिता, यश, मान सम्मान और शीर्ष पद का कारक है। सूर्य देव कुंभ राशि के जातकों को मान-सम्मान के साथ धन लाभ भी करा सकते हैं। सूर्य ग्रह के गोचर से इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपके रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। 



Transit 2021 these three Planets Transit in February 2021 prediction in Hindi
शुक्र ग्रह का कुंभ राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
शुक्र देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश

ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह 21 फरवरी 2021 को मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और 17 मार्च 2021 तक यहां विराजमान होंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह कला, सौंदर्यता, धन एवं समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का कारक है। शुक्र का यह गोचर कुंभ राशि वालों के लिए शुभ फलकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको यह गोचर कई मामलों में शुभ फल प्रदान कर सकता है। इस दौरान धन के मामले में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही जॉब और करियर के लिए भी यह गोचर अच्छा फल दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Transit 2021 these three Planets Transit in February 2021 prediction in Hindi
मंगल ग्रह का वृष राशि में गोचर 2021 - फोटो : Pixabay
वृष राशि में आएंगे मंगल

फरवरी का माह मंगल ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। इस महीने की 22 तारीख को मंगल देव मेष राशि से वृष राशि में आएंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। यह क्रोध, ऊर्जा, सैन्य शक्ति, युद्ध एवं रक्त वर्ण का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृष राशि में मंगल का यह गोचर कुछ मामलों में शुभ फल प्रदान कर सकता है तो कुछ मामलों में अशुभ फलकारी साबित हो सकता है। गोचर के कारण इस राशि के जातकों के साहस में वृद्धि होगी। जॉब और करियर के क्षेत्र में मंगल का प्रभाव अनुकूल होगा। धन लाभ भी प्राप्त होगा। भूमि संबंधी चीजों से लाभ हो सकता है। परंतु वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी करने से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed