फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये राशियां होती है बेहद आकर्षक, शुक्र के प्रभाव के कारण जीते हैं सुख-सुविधाओं भरा जीवन

Sun, 01 Nov 2020 10:09 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 01 Nov 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
These zodiac signs are very attractive due to  grace of planet Venus live a life full of comforts
zodiac sign

ज्योतिष के अनुसार नवग्रहों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव होता है। इन नव ग्रहों में से प्रत्येक ग्रह किसी न किसी राशि का प्रतिनिधित्व करता है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार जातक को शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है। राशि चक्र की बारह राशियों में से कुछ राशियां बेहद आकर्षक मानी गई है, क्योंकि इन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। यह जातक को आकर्षण, सौंदर्य एक अच्छा सुख-सुविधाओं वाला जीवन प्रदान करता है। इसलिए कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति या किसी राशि पर इसका विशेष प्रभाव या कहें की शुभ दृष्टि जातक को हर तरह से फायदा पहुंचाती है। आज हम बात करेंगे ऐसी ही कुछ राशियों के बारे में जिन पर शुक्र का विशेष प्रभाव रहती है। 

These zodiac signs are very attractive due to  grace of planet Venus live a life full of comforts
वृष राशि

राशि चक्र में वृष राशि दूसरे नंबर पर आती है। माना जाता है कि यह राशि शुक्र से बहुत हद तक प्रभावित राशि रहती है।  ऐसा माना जाता है कि इस राशि पर शुक्र की इतनी कृपा होती है कि कुंडली शुक्र की स्थिति खराब होने पर भी ये लोग कई मामलों में सौभाग्यशाली रहते हैं। इस राशि के लोगों का जीवन सुख-सुविधाओं या कहें की विलासिता पूर्ण व्यतीत होता है। शुक्र के प्रभाव के कारण ये लोग काफी आकर्षक और सुंदर व्यक्तित्व के मालिक होते हैं जिसके कारण लोग सहज ही इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को बाखूबी पता होता है कि इन्हें पैसा कहां निवेश करना है। इनकी इसी सूझ-बूझ के कारण इन्हें धन की प्राप्ति होती है। 

These zodiac signs are very attractive due to  grace of planet Venus live a life full of comforts
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

कर्क राशि के लोगों पर शुक्र का विशेष प्रभाव होने के कारण इनके जीवन में ज्यादा परेशानियां नहीं रहती हैं। इनका रहन-सहन राजाओं की तरह होता है। अगर इन्हें धन की परेशानी होती भी है तो ये लोग अपनी मेहनत से धन कमाने में विश्वास रखते हैं जिससे ये जल्दी ही धन कमा लेते हैं और एक अच्छा सुख-सुविधाओं वाला जीवन जीते हैं। कहने का मतलब ये है कि किसी भी परिस्थिति में ये अपने जीवन में ऐशो-आराम को कम नहीं होने देते। ये लोग स्वभाव से बहुत भावुक होते हैं। ये व्यक्तित्व से न सही लेकिन अपनी वाणी से लोगों को आकर्षित कर लेते हैं। इसलिए कोई भी इनके काम को मना नहीं कर पाता है। ये लोग जल्दी गुस्सा नहीं होते हैं लेकिन किसी से गुस्सा होने पर उसे जल्दी माफ भी नहीं करते हैं। इन लोगों को शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए विश्वास और अटूट श्रद्धा के साथ इस शुक्र मंत्र का जाप करना चाहिए। क्योंकि श्रद्धा की कमी के साथ इस मंत्र का जाप करने पर इसका फल प्राप्त नहीं होता है। 
 ॐ द्राम द्रीम द्रौम स: शुक्राय नम: 

विज्ञापन
विज्ञापन
These zodiac signs are very attractive due to  grace of planet Venus live a life full of comforts
सिंह राशि - फोटो : leo sign

सिंह राशि के जातक अपनी राशि के नाम के अनुसार ही अपनी एक अलग पहचान बनाना पसंद करते हैं। ये लोग भीड़ का हिस्सा न बनकर अपनी अलग राह बनाते हैं। शुक्र ग्रह की कृपा के कारण ये लोग जहां भी जाते हैं अपना वर्चस्व कायम करते हैं। इनका व्यक्तित्व और वाणी दोनों ही आकर्षक होते हैं। शुक्र ग्रह के विशेष प्रभाव के कारण ही ये लोग जल्दी ही धन की प्राप्ति कर लेते हैं। इनकी प्रभावशाली वाणी के कारण ही लोग इनकी बातों को मान लेते हैं। 

विज्ञापन
These zodiac signs are very attractive due to  grace of planet Venus live a life full of comforts
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि पर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा होती है जिसके कारण ये लोग भौतिक को सुख-साधनों से बेहद लगाव रखते हैं। अपनी इसी इच्छा के कारण यह धन कमाने के नए अवसर और तरीके तलाशते हैं, ये लोग भाग्य के भरोसे नहीं बैठते बल्कि कर्म करने में भी विश्वास रखते हैं। जिससे ये लोग जल्दी ही सुख-सुविधाओं को प्राप्त कर लेते हैं। इनकी कर्म करने की प्रवृत्ति के कारण ही शुक्र ग्रह की कृपा इन पर बनी रहती है क्योंकि कर्म से ही व्यक्ति किसी भी चीज को हर परिस्थिति में पाने में सक्षम रहता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed