फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mole On Face: महिलाओं के चेहरे पर मौजूद तिल बताते हैं उनकी किस्मत, जानिए इनके शुभ और अशुभ संकेत

Mon, 02 May 2022 05:10 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 02 May 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
These Moles on Women's Faces Are a Sign of Good Luck and Wealth
महिलाओं के चेहरे पर मौजूद तिल बताते हैं उनकी किस्मत - फोटो : iStock

Female Face Moles: सामुद्रिक शास्त्र में जिस तरह से व्यक्ति के शरीर के बनावट के आधार पर उसके भविष्य के बारे में बताया जाता है ठीक उसी प्रकार तिलों और उनके महत्व के बारे में भी बताया गया है। पुरुषों और महिलाओं के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों की गणना भी अलग-अलग प्रकार से की जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जहां पुरुषों के शरीर के तिल अलग संकेत देते हैं वहीं महिलाओं के अलग। आज हम महिलाओं के चेहरे पर मौजूद तिलों के बारे में जानेंगे, जो उनके भविष्य और आर्थिक स्थिति के बारे में बताते हैं। कहा जाता है कि महिला के चेहरे पर दिखने वाले कुछ तिल उनके भाग्यशाली होने और धनवान होने का प्रतीक होते हैं। आइए जानते हैं इन तिलों के बारे में....  

These Moles on Women's Faces Are a Sign of Good Luck and Wealth
महिलाओं के चेहरे पर मौजूद तिल बताते हैं उनकी किस्मत - फोटो : iStock

माथे के बीच में तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी महिला के माथे के बिल्कुल बीचों-बीच तिल होने का मतलब ये है कि महिलाएं जीवन में खूब पैसा कमाती हैं और इनके पास धन कमाने के कई स्रोत भी होते हैं। लेकिन इन्हें दूसरों से ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं होता है।

These Moles on Women's Faces Are a Sign of Good Luck and Wealth
महिलाओं के चेहरे पर मौजूद तिल बताते हैं उनकी किस्मत - फोटो : iStock

चेहरे के दाईं तरफ तिल
किसी महिला के चेहरे के दाईं तरफ तिल होना शुभ संकेत देता है। ऐसी महिलाओं की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होती है। साथ ही इन्हें जीवन के सभी सुख मिलते हैं। वहीं कहा जाता है कि चेहरे की बाईं तरफ तिल होना सुखमय गृहस्थ जीवन की पहचान होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Moles on Women's Faces Are a Sign of Good Luck and Wealth
महिलाओं के चेहरे पर मौजूद तिल बताते हैं उनकी किस्मत - फोटो : iStock
गाल के बीच में तिल

जिन महिलाओं के गालों के बीचो-बीच तिल होता है ऐसी महिलाएं बहुत भावुक प्रकृति की होती हैं। ये दूसरों को एकदम से प्रभावित कर देती हैं। साथ ही ऐसी महिलाओं का भाग्य भी खूब साथ देता है।  

विज्ञापन
These Moles on Women's Faces Are a Sign of Good Luck and Wealth
महिलाओं के चेहरे पर मौजूद तिल बताते हैं उनकी किस्मत - फोटो : iStock
नाक पर तिल

जिन महिलाओं की नाक पर तिल होता है ऐसी महिलाओं को शादी के बाद कार्यों में बहुत सफलता हाथ लगती है। साथ ही इन लोगों के जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed