फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पांच दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए हैं अतिशुभ, चालीसा पाठ और पूजा होती है शीघ्रफलदायी

Wed, 03 Feb 2021 04:33 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 03 Feb 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
These five days are great for worshiping Lord Hanuman
हनुमानजी

कलयुग के समय में हनुमानजी की भक्ति ही शीघ्रफलदायी बताई गई है। भगवान हनुमान की उपासना करने से साधक को भूत पिशाच, शनि बाधा और रोग-शोक, कोर्ट-कचहरी से मुक्ति, बेरोजगारी, तनाव, और कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है। जिस तरह से हर देवी-देवता की पूजा के लिए विशेष दिन होते है, वैसे ही हनुमान जी की पूजा के लिए भी विशेष दिन और तिथियां बताई  गई हैं। इन दिनों पर हनुमान जी की पूजा विशेष और शीघ्रफलदायी होती है। यदि आप कर्ज, शत्रु, बेरोजगारी आदि परेशानियों से घिरे हुए हैं तो इन तिथियों पर बजरंगबली की पूजा से शुभ फल की प्राप्ति कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये मुख्य पांच दिन

These five days are great for worshiping Lord Hanuman
हनुमानजी

मंगलवार- इस दिन के बारे में सभी को पता है कि ये दिन हनुमान जी की आराधना के लिए समर्पित किया जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने और चालीसा पढ़ने से सभी तरह के संकटों से मुक्ति प्राप्त होती है। कर्ज से मुक्ति पाने, कार्य सिद्धि के लिए और मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए यह दिन बहुत शुभ रहता है।

These five days are great for worshiping Lord Hanuman
हनुमान जी की पूजा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शनिवार
मंगलवार के अलावा शनिवार का दिन भी हनुमानजी की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। शनिदेव की वक्र दृष्टि से मुक्ति पाने और शनि की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन हनुमान जी की आराधना और सुंदरकांड या फिर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान जी के समक्ष आटे का दीपक जलाना चाहिए। हनुमान भक्तों पर शनिदेव अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
These five days are great for worshiping Lord Hanuman
हनुमान जी

हनुमान जयंती
हनुमान जयंती की तिथि भगवान हनुमान की आराधना करने के लिए सबसे श्रेष्ठ मानी गई है। वर्ष में दो बार हनुमान जयंती तिथि मानी गई हैं एक तिथि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को और दूसरी कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। चैत्र शुक्व पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्मदिवस मनाया जाता है और कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को उनका दूसरा जन्म माना जाता है। जब उन्होंने फल समझकर सूर्य को निगल लिया था। इन दोनों तिथियों पर हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को भय और संकटों से मुक्ति प्राप्त होती है और व्यक्ति के आत्मबल में वृद्धि होती है। 

विज्ञापन
These five days are great for worshiping Lord Hanuman
हनुमानजी - फोटो : डेमो

त्रयोदशी तिथि
मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भी हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष मानी गई है। इस दिन व्रत करने और हनुमान जी का पाठ करने से तुरंत फल की प्राप्ति होती है। भगवान हनुमान अपने भक्तों तुरंत संकट से रक्षा करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed