फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये सपने देते हैं संकेत जल्दी ही होने वाली है आपकी शादी

Thu, 03 Sep 2020 06:18 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 03 Sep 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
These dreams give hints there may be a rift in love affair or your marriage is going to happen soon
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोते समय हर व्यक्ति सपने देखता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जो भी सपने हम देखते हैं, वह हमारी जिंदगी के भूतकाल (बीता हुआ समय), वर्तमान और भविष्य से जुड़े होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का अर्थ होता है, इसी के अनुसार आज हम कुछ ऐसे सपने आपको बताने जा रहें हैं जिनके आने से व्यक्ति को प्रेम संबंध में दरार आने या फिर जल्द ही शादी होने के योग के संकेत मिलते हैं।


 

These dreams give hints there may be a rift in love affair or your marriage is going to happen soon
प्रतीकात्मक तस्वीर

यदि कोई लड़की सपने में देखती है कि वह अपने प्रेमी या फिर किसी युवक के साथ घूम रही है, तो यह जल्द ही शादी होने के संकेत हैं। इसी तरह से कोई लड़की या फिर लड़का अपने आप को अकेले मेले में घूमते हुए देखता है, तो इसका अर्थ होता है कि जल्द ही योग्य साथी की तलाश पूरी होने वाली है।
 

These dreams give hints there may be a rift in love affair or your marriage is going to happen soon
सपने में खुद को किसी महल से बाहर आते हुए देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हम सपने देखते समय एक अलग ही दुनिया में होते हैं। कभी हम अपने आप को अकेला पाते हैं, तो कभी बहुत अजीब जगह पर ..इसी तरह से अगर कोई लड़की स्वप्न में देखती है कि वह किसी महल से बाहर आ रही है तो यह शुभ नहीं होता है। इसका अर्थ होता है कि सगाई टूटने वाली है, या फिर संबंधों में दरार आ सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
These dreams give hints there may be a rift in love affair or your marriage is going to happen soon
सपने में गहने देखने का मतलब (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि कोई लड़की सपने में आभूषण देखती है या फिर आभूषण पहनते हुए देखती है। तो इसका अर्थ होता है कि जल्द ही शादी के लिए रिश्ता आने वाला है। और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अगर कोई लड़की सपने में देखती है कि वह शहद खा रही है तो इसका मतलब होता है, कि जल्द ही शादी हो जाएगी।
 

विज्ञापन
These dreams give hints there may be a rift in love affair or your marriage is going to happen soon
सपने में बिल्ली देखने का मतलब प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लोगों की मान्यता है कि बिल्ली को देखना शुभ नहीं होता है, इसलिए किसी कार्य के लिए निकलते समय अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो लोग उसे अशुभ मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर सपने में आप बिल्ली को देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके प्रेम संबंधों में दरार आने वाली है। इसी तरह से सुंदर महल देखना भी प्रेम संबंधों में आने वाली दरार का संकेत देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed