फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: पति के लिए भाग्यशाली होती हैं ये चार राशि की लड़कियां

Fri, 02 Jul 2021 11:46 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 02 Jul 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
these 4 zodiac signs girls are considered lucky for their husbands
जिस व्यक्ति की जो राशि होती है उसका स्वभाव भी उस राशि के स्वभाव के अनुसार होता है। - फोटो : अमर उजाला

किसी व्यक्ति विशेष की कुंडली में 12 राशियां, नौ ग्रहों की चाल, और 27 नक्षत्रों की स्थिति को देखकर उस व्यक्ति के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, 12 राशियों का अपना-अपना स्वभाव होता है। जिस भी ग्रह की जो राशि होगी, उस राशि पर संबंधित ग्रह का असर भी दिखाई देगा। इसी प्रकार जिस व्यक्ति की जो राशि होती है उस व्यक्ति का स्वभाव भी उस राशि के स्वभाव के अनुसार ही होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कुछ विशेष राशियों की जातिकाएं अपने पति के लिए बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिस किसी पुरुष की शादी इन राशियों की कन्याओं से होती हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है। माना जाता है कि इस राशि की जातिकाएं शादी करके जिस घर में भी जाती हैं उस घर को रौशन कर देती हैं। इनके जाने से वहां धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं इस बारे में  



these 4 zodiac signs girls are considered lucky for their husbands
rashi
कर्क राशि

इस राशि की कन्याएं अपने जीवनसाथी के लिए भाग्यशाली होती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि की जातिका शादी करके जिस घर में जाती हैं उस घर को ख़ुशियों से रौशन कर देती हैं। इनके आगमन के बाद ससुराल में धन्य-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। इस राशि की जातिका अपने पति को बेहद प्रेम करती हैं और उन्हें हर संभव सुखी देखना चाहती हैं। ये अपने जीवनसाथी का हर सुखदुख में साथ निभाती हैं। ये अपने स्वभाव से अपने ससुराल वालों का दिल जीत लेती हैं।

these 4 zodiac signs girls are considered lucky for their husbands
rashi
मकर राशि

मकर राशि की कन्या अपने जीवनसाथी के भाग्य को चमका देती हैं। इस राशि की कन्याएं ससुराल में खूब कामकाज करती हैं। इनकी तार्किक शक्ति एवं समझदारी पति के लिए काफी कारगर साबित होती है। इस राशि की लड़कियां अपने पति के जीवन को सुखी और समृद्धशाली बना देती हैं। इस राशि की कन्याएं स्वयं तो खुश रहती हैं साथ ही अपने ससुराल वालों के चेहरे की भी मुस्कान बनती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these 4 zodiac signs girls are considered lucky for their husbands
rashi
कुंभ राशि

कुंभ राशि की जातिकाएं खूब मेहनती होती हैं। ये अपने जीवनसाथी और अपने ससुराल की तरक्की में बढ़चढ़ कर हाथ बटाती हैं। इस राशि की जातिकाएं अपनी पति की केयरिंग करती हैं। इनका आत्मविश्वास कम नहीं होता है। ये अपने पति की हिम्मत होती हैं। चाहें कैसी भी परिस्थितियां हों ये अपने पति का साथ नहीं छोड़ती हैं। ये अपने परिवार की खुशियों के बारे में ही सोचती हैं। 

विज्ञापन
these 4 zodiac signs girls are considered lucky for their husbands
rashi
मीन राशि

इस राशि की लड़कियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं। ये अपने ससुराल वालों की खूब केयर करती हैं। ये अपने लाइफ पार्टनर को हमेशा खुश रखना चाहती हैं। ये अपने पति के भाग्य में वृद्धि करती हैं। इस राशि की कन्याएं जिस किसी से भी शादी करती हैं उनकी लाइफ बना देती हैं। वे अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed