मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित किया जाता है साथ ही इसे मंगलग्रह का दिन भी माना जाता है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की उपासना करने से उनकी कृपा के साथ शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है। ज्मंगलवार को हमुमान जी की पूजा से सभी संकटो का समाधान होता है। ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से आप हनुमान जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और शनि दोष से भई मुक्ति पा सकते हैं। जानते हैं मंगलवार के उपाय...
2 of 5
माता सीता को सिंदूर अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मंगलवार के दिन किसी सीता-राम मंदिर में जाएं और वहां पर अपने दाहिने हाथ के अंगूठे से हनुमान जी के मस्तक पर से थोड़ा सा लेकर माता सीता के चरणों में अर्पित कर दें और अपनी सारी समस्याएं उनके समक्ष कहें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जल्दी ही सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है।
3 of 5
राम नाम का जाप करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : डेमो
अगर आप शनिदोष के प्रभाव के कारण परेशान हैं तो एक कपड़े में काली दाल और कोएला लेकर उसकी पोटली बनाएं। उस पोटली को किसी नदी या बहते जल में प्रवाहित कर दें। उसके बाद किसी हनुमान मंदिर में जाकर राम नाम का जाप करें। इससे आपको शनि के प्रभावों से मुक्ति मिलती है और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
4 of 5
हनुमान जी को गुलाब के फूल की माला और केवड़े का इत्र अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : डेमो
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए उन्हें मंगलवार को संध्या के समय गुलाब के फूल की माला और केवड़े का इत्र अर्पित करें। कहते हैं कि इस उपाय को करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा करते हैं। इसके अलावा हनुमान मंदिर में जाकर रामरक्षास्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे आपकी समस्त समस्याओं का समाधान होता है।
5 of 5
हनुमान चालीसा का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने एक घी और एक सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करके हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे आपकी सारी समस्याएं दूर होती हैं। भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त होती है।