ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्र का हर व्यक्ति के जीवन में घटने वाली अच्छी और बुरी दोनों तरह की घटनाओं से गहरा संबंध होता है। यही कारण है कि ग्रह नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन होने पर इंसान का जीवन भी प्रभावित होता है। यदि व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह उच्च स्थान पर है और शुभ फल दे रहा है तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है, वही ग्रहों की अशुभ स्थिति कारण आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। यदि आपको ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप रात को सोते समय उक्त ग्रह से संबंधित चीजों को अपने सिरहाने तकिए के नीचे रखकर सोते हैं तो आप ग्रहों को नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिष में बताए गए इन उपायों को करके आप अपनी समस्याओं से निजात पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं उपाय...
तकिए के नीचे रखें ये एक चीज, दूर होंगे ग्रह दोष, चमक जाएंगे आपकी किस्मत के सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों के राजा बताया गया है। सूर्य को मान-सम्मान का कारक माना जाता है। यदि आपकी कुंडली में सूर्य की दशा सही नहीं चल रही है जिससे आपके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, तो रात को सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी भरकर अपने पलंग के नीचे रखें इसके साथ ही अपनी तकिए के नीचे लाल चंदन रखकर सो जाएं। प्रातः उठकर उस पानी को पी लें। इससे न केवल आपके स्वास्थ्य अच्छा होगा बल्कि आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सूर्य को शुभ प्रभाव से आपके जीवन में उच्च क्षेत्र में सफलता प्राप्ति योग बनेंगे।
ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। इसके साथ ही यह सुख और ऐश्वर्य भी प्रदान करता है। कुंडली में चंद्रमा की दशा ठीक न होने पर व्यक्ति की मानसिक शांति भंग हो जाती है। यदि आपके जीवन में भी चंद्र की अशुभ स्थिति के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तो रात को किसी चांदी के पात्र में पानी भरकर अपने पलंग के नीचे रखें और अपने तकिए के नीचे चांदी की अंगूठी या फिर चांदी का कोई अन्य आभूषण रखें। इससे कुछ ही दिनों में जीवन की परेशानियां समाप्त होने लगती हैं और आपको भावनात्मक रूप से मजबूती मिलती है। जिससे आपको तनाव से मुक्ति प्राप्त होती है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। मंगल को साहस पराक्रम, ऊर्जा का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में मंगल की खराब दशा के कारण व्यक्ति को अनजान डर सताने लगता है या फिर उसमें क्रोध की अधिकता हो जाती है। इसके अलावा कुंडली में मंगल दोष होने पर विवाह में भी बाधाएं आने लगती हैं। यदि आप मंगल के बुरे प्रभाव से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले अपने पलंग के नीचे कांसे के पात्र में पानी भरकर रखें और अपनी तकिए के नीचे सोने का कोई गहना रखें। इससे धीरे-धीरे आपको मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलने लगेगी।
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध को बुद्धि और वाकपटुता का कारक माना गया है। बुध की शुभ स्थिति से व्यक्ति विज्ञान, व्यापार, संचार, अनुसंधान आदि क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करता है। यदि किसी की कुंडली में बुध की स्थिति खराब होती है व्यक्ति की वाणी और चातुर्य के साथ कार्य क्षेत्र पर भी प्रभाव पड़ता है। यदि आपकी कुंडली में बुध की स्थिति शुभ नहीं है तो रात को सोते समय अपने तकिए के नीचे स्वर्ण का कंगन या अंगूठी रखें। इससे बुध ग्रह का प्रतिकूल प्रभाव कम होने लगता है। इसके साथ ही गणपति देव की पूजा करने से लाभ प्राप्त होता है।