{"_id":"5f9d582a8ebc3e9bf3042135","slug":"take-these-measures-to-get-a-government-job","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन उपायों को करने से जल्दी ही दूर होगी बेरोजगारी की समस्या, नौकरी की तलाश होगी पूरी","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
इन उपायों को करने से जल्दी ही दूर होगी बेरोजगारी की समस्या, नौकरी की तलाश होगी पूरी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जॉब पाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के समय में बेरोजगारी की समस्या हद से ज्यादा बढ़ गई है। जिसकी वजह से पढ़े-लिखे युवा भी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। कई लोग सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं और दिन-रात मेहनत करते हैं फिर भी सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में तनाव बहुत बढ़ जाता है। ज्योतिष के अनुसार नौकरी पाने या सफलता के लिए मेहनत और लगन के साथ आपका भाग्य मजबूत होना भी आवश्यक होता है। इसलिए नौकरी पाने के प्रयास करने के साथ कुछ उपायों को करने से आप भी नौकरी पाने में सफल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय....
2 of 4
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
मनचाही नौकरी या फिर सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफल होने के लिए शिव जी की आराधाना सबसे अच्छा उपाय है। अगर आप बेरोजगारी की समस्या के कारण परेशान हैं तो हर सोमवार को शिव मंदिर जाना चाहिए और उन्हें कच्चा दूध, अक्षत (ऐसे चावल जो बिलकुल भी टूटे न हो) अर्पित करें। उसके बाद शिव जी से प्रार्थना करें। इससे आपकी नौकरी में आने वाली समस्याएं दूर होंगी और जल्दी ही आपकी नौकरी की तलाश पूरी हो जाएगी।
3 of 4
पीपल की पूजा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
पीपल के वृक्ष में विष्णु जी वास करते हैं। पीपल के वृक्ष की सेवा करने से इनकी कृपा प्राप्त होती है। रविवार का दिन छोड़कर प्रतिदिन पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करना चाहिए साथ ही शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे संध्या के समय दीपक जलाना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपके कार्यो, नौकरी आदि में आने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हनुमान जी को गुलाब के फूल अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नौकरी पाने के लिए हनुमान जी की आराधना करना लाभदायक रहता है। इसके लिए सबसे पहले हनुमान जी की एक हवा में विचरण करते हुए तस्वीर लगाएं और हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। प्रतिदिन नंगे पैर हनुमान मंदिर में जाकर लाला गुलाब अर्पित करें। यह उपाय आपको 40 दिनों तक लगातार करें। इस उपाय को सच्चे मन से करने पर हनुमान जी प्रसन्न होते हैं, जिससे आपकी नौकरी पाने के प्रयास सफल होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।