{"_id":"60928d490e9bb77d0e3f71d8","slug":"take-these-measures-of-lal-kitab-to-get-wealth-and-progress-in-business","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धन प्राप्ति और कारोबार में उन्नति के लिए लाल किताब में बताए गए हैं ये कारगर उपाय","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
धन प्राप्ति और कारोबार में उन्नति के लिए लाल किताब में बताए गए हैं ये कारगर उपाय
लाल किताब में समस्याओं से मुक्ति पाने और जिंदगी को सरल बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। कार्यक्षेत्र हो या फिर पारिवारिक जीवन लाल किताब में हर समस्या से मुक्ति के उपाय बताए गए हैं। लाल किताब में बताए गए उपाय बहुत ही कारगर माने जाते हैं। यदि लाल किताब में बताए गए इन उपायों को पूरे विश्वास और नियमों के साथ किया जाए तो आपका भाग्य जाग्रत होता है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। लाल किताब में धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति और धन प्राप्ति के लिए भी कई उपाय बताए गए हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।
2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप कर्ज से परेशान हैं और कई प्रयास करने के बाद भी कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं जिसके कारण कर्ज लगातार बढ़ता चला जा रहा है तो प्रतिदिन कौए को रोटी खिलाएं या दाना डालें। इसके साथ ही रात में सोने से पहले अपने पलंग के नीचे सिरहाने की ओर एक पात्र में जौं भरकर रख दें। प्रातः उठकर यह जौं पशुओं को खिला दें या फिर दान कर दें। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कर्ज से छुटकारा मिलता है।
3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके आमदनी स्तोत्र खत्म हो गए हैं या फिर घर में धन की आवक में रुकावट आ रही है तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के सामने अपने सोने आभूषण रखकर केसर से तिलक करें। इसके बाद वहीं पर बैठकर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। प्रतिदिन अपने माथे पर केसर से तिलक करके घर से बाहर जाएं। इससे आपका भाग्य जाग्रत होता है और रोजगार प्राप्ति के योग बनते हैं और धन की आवक भी सुचारू रूप से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कारोबार में वृद्धि के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
यदि आपके व्यापार में घाटा आ रहा है जिसके कारण धन की तंगी बनी हुई है तो शनिवार के दिन बहते जल में अखरोट या नारियल प्रवाहित करें। इसके साथ ही घर के सभी सदस्यों को धरती पर बैठकर एक साथ भोजन करना चाहिए। इससे परिवार के सभी सदस्यों की तरक्की होती है और कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके काम बनते-बनते रह जाते हैं, हर कार्य में रूकावट आ रही हो और आपको लग रहा है कि आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो प्रतिदिन किसी काले कुत्ते को भोजन कराएं। इसके साथ ही जरूरतमंदों की सहायता करें उन्हें भोजन कराएं और अपने पूर्वजों के नाम से दान आदि कार्य करें। इससे आपके कार्यों की रूकावट दूर होती है और आपका भाग्य भी साथ देने लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।