फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swapna Shastra: सपने में दिखाई दे ये फूल तो समझिए होने वाले हैं मालामाल, मां लक्ष्मी की भी मिलेगी विशेष कृपा

Tue, 15 Mar 2022 04:39 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 15 Mar 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
Swapna Shastra seeing lotus flower in dream is considered very auspicious
सपने में कमल का फूल देखना देता है शुभ संकेत - फोटो : iStock

Lotus in Dream: आप चाहे दिन में सोएं या रात में, सपने हर किसी को आते हैं। सपनों पर किसी का भी नियंत्रण नहीं होता। कई बार हमें अच्छे सपने आते हैं। वहीं कई बार ऐसे भी सपने दिखाई देते हैं जो बहुत अजीब होते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों के अलग-अलग महत्व के बारे में बताया गया है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने हमें भविष्य को लेकर अहम और बड़े संकेत देते हैं। इसके अलावा ये हमें भविष्य में होने वाली किसी अच्छी या अप्रिय घटना के बारे में बताते हैं। साथ ही कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में दिखाई देने वाले सपने ज्यादातर सच होते हैं। ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए कुछ सपने बेहद शुभ माने जाते हैं, तो वहीं कुछ सपनों को अशुभ भी माना गया है। वहीं अगर आपने सपने में कमल का फूल देखा है तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं सपने में कमल का फूल दिखाई देने का मतलब...  

Swapna Shastra seeing lotus flower in dream is considered very auspicious
सपने में कमल का फूल देखना देता है शुभ संकेत - फोटो : iStock

सपने में कमल का फूल देखना काफी शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति सपने में कमल का फूल देखता है तो ये उसके भविष्य के लिए एक बहुत ही अच्छा संकेत है। 

Swapna Shastra seeing lotus flower in dream is considered very auspicious
सपने में कमल का फूल देखना देता है शुभ संकेत - फोटो : iStock

कमल के फूल को धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में कमल का फूल देखना धन लाभ की ओर इशारा करता है। इसका मतलब है कि आप जल्द ही मालामाल होने वाले हैं। ऐसे सपने धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि की ओर इशारा करते हैं। साथ ही रुके हुए पैसों की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swapna Shastra seeing lotus flower in dream is considered very auspicious
सपने में कमल का फूल देखना देता है शुभ संकेत - फोटो : iStock

मां लक्ष्मी के अलावा कमल के फूल पर विद्या की देवी मां सरस्वती स्वयं विराजमान रहती हैं। ऐसे में सपने में कमल का फूल देखने का अर्थ है कि व्यक्ति पर मां सरस्वती की अपार कृपा बनी हुई है। साथ ही ऐसे सपने का अर्थ होता है कि आप जल्द ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। 

विज्ञापन
Swapna Shastra seeing lotus flower in dream is considered very auspicious
सपने में कमल का फूल देखना देता है शुभ संकेत - फोटो : iStock

साथ ही ये भी कहा जाता है कि सपने में किसी तालाब में कमल का फूल खिलते हुए देखना रोग से मुक्ति दिलाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इससे आप जल्द ही रोग मुक्त होंगे। साथ ही परिवार के सदस्यों का भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed