सूर्य देव को ज्योतिषशास्त्र के अनुसार समस्त ग्रहों का राजा कहा जाता है। इस बार मार्च के माह में सूर्य का गोचर है। सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 13 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए, आज जानते हैं किन राशियों की चमकने वाली है किस्मत.....
{"_id":"5e6b3bc18ebc3ea81577a874","slug":"surya-transit-in-aquarius-march-2020-positive-effects-on-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, मिलेगा मान-सम्मान और होगा धन-लाभ","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, मिलेगा मान-सम्मान और होगा धन-लाभ
Sat, 14 Mar 2020 12:20 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
मेष राशि
- विदेश यात्रा के योग बनेंगे। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनका यह सपना पूरा हो सकता है। धन लाभ के योग भी हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग भी बन रहे हैं। यह राशि परिर्वतन मेष राशि के जातकों की किस्मत बदल सकता है।
वृष राशि
- आय में वृद्धि होगी। आर्थिक मुनाफा संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी तरह की उपलब्धि मिलेगी। वहीं समाज में भी आपका स्तर ऊंचा उठेगा और आपको समाज के गणमान्य लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि
- नौकरी-व्यापार करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को इंक्रीमेंट का तोहफा मिल सकता है। पदोन्नति भी संभव है। आपका यश और सम्मान बढ़ेगा तथा आपके आत्मबल में भी बढ़ोतरी होगी। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
तुला राशि
- कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। अपने शत्रुओं पर आप हावी होंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आप अव्वल आ सकते हैं। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।