Surya Grahan 2022 Donation: शनि अमावस्या के ही दिन साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्येातिष तक में बहुत ज्यादा महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस समय अन्न-जल ग्रहण करने की भी मनाही होती है। इसलिए इस सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए लोगों को ग्रहण के दौरान मन्त्रों का जाप करना चाहिए। इसके बाद ग्रहण खत्म होने पर दान-पुण्य भी करना चाहिए। ग्रहण के दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ आदि का विशेष महत्व है। सूर्य ग्रहण के बाद दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही सभी दुख और दर्द से छुटकारा मिलता है। तो चलिए आज आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बाद राशि के अनुसार किन चीजों का दान किया जाना चाहिए....
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद अपनी राशि के अनुसार दान करें ये चीजें, होगी धन वर्षा
मेष राशि- सूर्य ग्रहण के बाद मेष राशि के लोगों को सात प्रकार के अनाज को एक में मिलाकर दान करना चाहिए। इसके अलावा गुड़ भी दान कर सकते हैं।
वृषभ राशि- सूर्य ग्रहण के बाद वृषभ राशि के लोगों को इसके बुरे प्रभावों से बचने लिए सफेद रंग की मिठाई, खीर, दही आदि चीजें दान करना चाहिए। ऐसा करना इनके लिए लाभदायक होगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले लोगों के लिए इस सूर्य ग्रहण के बाद साबूत की दाल दान करना उत्तम रहेगा।
कर्क राशि- वहीं कर्क राशि वालों को ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए साबूत चना और मसूर की दाल दान करें।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोग लाल मसूर, गुड़ और गर्म कपड़ों का दान करें। इससे लाभ होगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए भी सूर्य ग्रहण के बाद साबूत की दाल दान करना अधिक उत्तम रहेगा।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों को ग्रहण के कुप्रभावों से बचने के लिए सफेद वस्त्र दान करना लाभदायक साबित होगा।
वृश्चिक राशि- ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए इस राशि के लोगों को सात तरीके के अनाज को एक में मिलाकर अथवा गुड़ दान करने से लाभ होगा।