फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2021: सिंह राशि में सूर्य देव करेंगे प्रवेश, जानें किन राशियों को होगी परेशानी

Sat, 14 Aug 2021 07:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 14 Aug 2021 07:52 AM IST
विज्ञापन
surya gochar rashi parivartan august 2021 sun transit in leo effects on these zodiac sign
सूर्य का सिंह राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला

सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। अगस्त माह में सूर्य देव 17 तारीख को देर रात 01 बजकर 05 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर 2021 शुक्रवार देर रात 01 बजकर 02 मिनट तक रहेंगे और फिर कन्या राशि में चले जाएंगे। सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। मेष राशि में ये उच्च भाव में होते हैं, तो वहीं तुला राशि में ये नीच के माने जाते हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं। सूर्य देव के इस राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा तो कुछ राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिन राशियों पर सूर्य का बुरा असर पड़ेगा, उन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

surya gochar rashi parivartan august 2021 sun transit in leo effects on these zodiac sign
वृष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृष राशि

पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति पैदा कर सकता है। मकान वाहन के क्रय का सपना पूरा हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों अथवा संबंधों से सहयोग की उम्मीद कम करें स्वयं के बल पर कार्य करें और आगे बढ़ें। अपनी योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता सर्वाधिक मिलेगी। यात्रा सावधानीपूर्वक ट्रेन दुर्घटना से बचें।

surya gochar rashi parivartan august 2021 sun transit in leo effects on these zodiac sign
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क राशि 

इस अवधि में कटु वाणी के द्वारा आप बनते हुए कार्य को भी बिगाड़ सकते हैं इसलिए भाषा का प्रयोग बहुत समझ बूझ के साथ करें। वाहन का क्रय करना चाहे अथवा कोई भी महंगी वस्तु खरीदना चाहें तो अवसर अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें। अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
surya gochar rashi parivartan august 2021 sun transit in leo effects on these zodiac sign
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि 

कष्ट कारक यात्रा भी करनी पड़ सकती है तथा किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अशुभ समाचार भी मिल सकता है। ऐसे में कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर सावधानीपूर्वक लें। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज देने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन करना सफल रहेगा।

विज्ञापन
surya gochar rashi parivartan august 2021 sun transit in leo effects on these zodiac sign
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि 

दांपत्य जीवन परेशानियां आएंगी। जीवनसाथी से वाद-विवाद होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते सहेज कर रखें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए आपके कार्यों का निपटारा होगा। अपने कुशल नेतृत्व के बलपर यश प्राप्त करेंगे फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed