Shukra Rashi Parivartan 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी 9 ग्रहों का अपना स्वभाव और गुण होता है, जो उन्हीं के अनुसार फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शु्क्र ग्रह को सुख,संपदा और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शु्क्र मजबूत भाव में बैठे होते हैं उन्हें सभी तरह की सुख समृद्धि और ऐशोआराम की सुविधा उनके जीवन में प्राप्त होती है। 22 जनवरी को शुक्र गृह राशि परिवर्तन करके कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह आज 22 जनवरी को सायं 04:03 मिनट पर अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में 17 जनवरी से शनि मौजूद हैं। कुंभ राशि में शुक्र ग्रह 15 फरवरी तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद 15 फरवरी को रात्रि 08:12 मिनट पर वह मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर जहां कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ प्रभाव लेकर आएगा। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में जिनको शुक्र के इस गोचर के कारण तरक्की मिल सकती है।
Shukra Gochar 2023: आज होने जा रहा है शुक्र का गोचर, 5 राशि वालों को मिलेगा धन लाभ और तरक्की
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन