फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2022 : 30 साल बाद शनि का कुंभ राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों को मिलेंगे कई सुनहरे मौके, धन लाभ और तरक्की के योग

Tue, 22 Feb 2022 07:52 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Feb 2022 07:52 AM IST
विज्ञापन
shani gochar 2022 saturn transit after 30 years going to kumbh rashi positive impact on these four zodiac sign
shani dev: शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह है। शनिदेव को एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लगता है।
Saturn Transit 2022: इस वर्ष दो प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शनि और गुरु ग्रह साल 2022 में अपनी राशि बदलने वाले हैं। शनि 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ राशि में 30 वर्षों के बाद दोबारा से गोचर करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी जातकों के ऊपर अवश्य पड़ता है। शनिदेव अभी मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। जिसके चलते धनु,मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती जबकि मिथुन और तुला राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनिदेव जैसे ही 29 अप्रैल को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही धनु राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी जबकि मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। वैसे तो शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी जातकों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर शनि के गोचर का प्रभाव लाभ पहुंचाने वाला रहेगा। 
shani gochar 2022 saturn transit after 30 years going to kumbh rashi positive impact on these four zodiac sign
राशि

मेष राशि
आपकी कुंडली में शनिदेव का गोचर लाभ भाव यानी 11वें भाव में होगा। ऐसे में आपकी इनकम में बढ़ोतरी के संकेत हैं। आय के नए-नए साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। काम-धंधे में तरक्की के संकेत हैं। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए शनिदेव मुनाफा करवाएंगे। वहीं जो जातक नया व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं। उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल में सभी साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। 

shani gochar 2022 saturn transit after 30 years going to kumbh rashi positive impact on these four zodiac sign
राशि

वृषभ राशि
आपकी राशि में शनि का गोचर 10वें भाव में होने जा रहा है। कुंडली का दशम भाव कर्म, करियर और नौकरी से संबंध होता है। ऐसे में शनि का गोचर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए अच्छा संकेत है। नई नौकरी की आपकी खोज पूरी होगी जिसका लंबे समय से आपको इंतजार था। आपको धन लाभ की प्रबल संभावना है। सुख, ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति का संकेत आपको है। विदेश में नौकरी प्राप्त करने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है। वृष राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा रहता है इस कारण से इस राशि के जातको को शनि का गोचर शुभ परिणाम लाने वाला सिद्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar 2022 saturn transit after 30 years going to kumbh rashi positive impact on these four zodiac sign
राशि
मकर राशि
शनिदेव का राशि परिवर्तन मकर से कुंभ राशि में होने जा रहा है। आपकी राशि के लिए शनि का गोचर दूसरे भाव में होने से धन संबंधी सभी तरह की समस्याओं का अंत हो जाएगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शानदार और शुभ रहने वाला होगा। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है।  मकर राशि शनिदेव की अपनी स्वराशि है ऐसे में इस राशि के लिए शनि का गोचर शुभ और लाभकारी साबित होने वाला होगा।
विज्ञापन
shani gochar 2022 saturn transit after 30 years going to kumbh rashi positive impact on these four zodiac sign
मिथुन
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा। आपको पूरे वर्ष किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कई तरह के सुनहरे अवसर की प्राप्ति होगी। जो जातक जमीन-जायदाद की खरीद बिक्री से जुड़े है उनके लिए शनि का कुंभ राशि में गोचर अच्छे मुनाफे दिलवाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed